Begin typing your search above and press return to search.
सरकार की 100 दिन की उपलब्धियों संबंधी प्रदर्शनी
मध्यप्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार के कार्यकाल के एक सौ दिन पूर्ण होने के अवसर पर आज यहां प्रदेश पार्टी कार्यालय परिसर में एक प्रदर्शनी का उदघाटन हुआ।

भोपाल । मध्यप्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार के कार्यकाल के एक सौ दिन पूर्ण होने के अवसर पर आज यहां प्रदेश पार्टी कार्यालय परिसर में एक प्रदर्शनी का उदघाटन हुआ।
प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने श्री चौहान की उपस्थिति में इस प्रदर्शनी का उदघाटन किया। इसमें मुख्य रूप से एक सौ दिन की राज्य सरकार की उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया है।
प्रदर्शनी के बाद प्रदेश भाजपा की ओर से वर्चुअल रैली प्रारंभ हुयी, जिसे श्री चौहान और प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा संबोधित करेंगे। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया और केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल भी मौजूद थे।
Next Story


