Top
Begin typing your search above and press return to search.

सरकार ने पहले सौ दिन में किया बदले की भावना से काम : सिब्बल

कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने पिछले सौ दिन में हकीकत को नजर अंदाज किया है

सरकार ने पहले सौ दिन में किया बदले की भावना से काम : सिब्बल
X

नई दिल्ली । कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने पिछले सौ दिन में हकीकत को नजर अंदाज किया है और घमंड तथा भेदभाव की राजनीति करते हुए सिर्फ बदले की भावना से काम किया है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल ने आज यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी को सरकार चलाना नहीं आता है। पूर्ण बहुमत मिलने के बावजूद वह देश की जनता के हित में कोई ठोस काम नहीं कर पा रही है। सिर्फ बदले की भावना से काम हो रहा है और घमंड तथा भेदभाव की राजनीति की जा रही है।
उन्होंने कहा कि उम्मीद यह थी कि पूर्ण बहुमत वाली सरकार 100 दिनों में ठोस कदम उठाने का काम करेगी जिससे आम आदमी की जिंदगी में उसे राहत मिल सके लेकिन सरकार ने इसके ठीक उलट काम किया है। सरकार की नीतियों के कारण देश के आम आदमी की मुश्किलें लगातार बढ़ रही हैं लेकिन “गोदी मीडिया” और गोदी में बैठकर सरकार की कमियों पर पर्दा डालने की कोशिश कर रहा है। महिलाओं पर अत्याचार बढ़रहे हैं और छोटे कारोबारी तथा व्यापारी सरकार की नीति से त्रस्त हैं लेकिन उनको राहत नहीं दी जा रही है।

श्री सिब्बल ने तंज कसते हुए कहा कि इस सरकार की पहले सौ दिन की बडी उपलब्धि यह है कि उसने राजनीतिक विरोधियों के साथ बदले की भावना से काम किया है। प्रवर्तन निदेशालय, आयकर विभाग तथा केंद्रीय जांच ब्यूरो जैसे संगठनों का जमकर दुरुपयोग हुआ है। सरकार ने सबूत होने के बावजूद अपने लाेगों को बचाया है और जहां साक्ष्य नहीं थे उन विपक्षी दलों के नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की है।

उन्होंने सरकार से सवाल किया कि जिन श्री रमेश पोखरियाल निशंक पर भ्रष्टाचार के आरोप हैं और उनके खिलाफ सबूत भी हैं उन्हें सजा देने की बजाय किस आधार पर मंत्री बनाया गया और उन्हें सरकार क्यों बचा रही है। श्री बाबुल सुप्रियो के खिलाफ क्यों कार्रवाई नहीं की जा रही है। श्री येदुिरप्पा के खिलाफ सबूत हैं लेकिन उनके विरुद्ध कार्रवाई नहीं की जाती है। विपक्ष के नेताओं के खिलाफ बिना सबूत के कार्रवाई हो रही है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it