Top
Begin typing your search above and press return to search.

शासकीय महाविद्यालय की टीम पहुंची स्वीप क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में

मतदाता जागरूकता कार्यक्रम स्वीप प्लान के तहत मतदान जागरूकता के लिए अंतर महाविधायलयीन क्रिकेट प्रतियोगता में आज तीसरे दिन प्रतियोगिता का सेमीफाइनल मैच

शासकीय महाविद्यालय की टीम पहुंची स्वीप क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में
X

महासमुंद । मतदाता जागरूकता कार्यक्रम स्वीप प्लान के तहत मतदान जागरूकता के लिए अंतर महाविधायलयीन क्रिकेट प्रतियोगता में आज तीसरे दिन प्रतियोगिता का सेमीफाइनल मैच शात्रीबाई महाविद्यालय एवं शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य महाविद्यालय के मध्य खेला गया।

टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला शासकीय महाविद्यालय के कप्तान मुकेश पेंदरिया का निर्णय सही साबित हुआ। कुलदीप और पेवन की सधी हुई गेंदबाजी के चलते शांत्रीबाई महाविधालय ने निर्धारित 8 ओवर में 65 रन बनाए लक्ष्य का पीछा करने उतरी शासकीय महाविद्यालय के सलामी बल्लेबाज मनीष बघेल और देवेंद्र ने आसानी से लक्ष्य को बिना विकेट गवाएं 4 ओवर में पूरा कर लिया देवेन्द्र ने 30 रन और मनीष ने 26 रन बना कर 10 विकेट से मैच जीत लिया। विजेता टीम का फाइनल मैच 28 अक्टूबर को फारेस्ट मैदान महासमुन्द में अधिकारी इलेवन के साथ होगा।

मैच के निर्णायक कपिल पेंदरिया एवं गुप्तेष नामदेव उपस्थित थे। अतिथि के रूप में श्रीमती मालती तिवारी जिला नोडल अधिकारी, प्रमोद कन्नौजे सहायक नोडल अधिकारी स्वीप, अजय कुमार राजा, विधानसभा नोडल अधिकारी सलमान खान, सन्नी, शाहबाज, धनेश यादव उपस्थित थे। खिलाडी छात्रो के द्वारा श्रृखला बनाकर सांकेतिक रूप से वोट का प्रदर्शन किया गया।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it