Top
Begin typing your search above and press return to search.

अच्छे दिन का हाल इंडिया शाइनिंग जैसा होगा, 2019 में हम वापसी करेंगे: सोनिया गांधी

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने नरेन्द्र मोदी सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए कहा है कि “ अच्छे दिन ” का हाल भी “ इंडिया शाइनिंग” जैसा होगा और 2019 में हम वापसी करेंगे।

अच्छे दिन का हाल इंडिया शाइनिंग जैसा होगा, 2019 में हम वापसी करेंगे: सोनिया गांधी
X

मुंबई। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने नरेन्द्र मोदी सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए कहा है कि “ अच्छे दिन ” का हाल भी “ इंडिया शाइनिंग” जैसा होगा और 2019 में हम वापसी करेंगे।

संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन की अध्यक्ष ने आज यहां एक टेलीविजन कार्यक्रम में कहा कि 2019 के आम चुनाव में कांग्रेस का मुख्य मुद्दा मोदी सरकार के दावे होंगे और श्री नरेन्द्र मोदी के “ अच्छे दिन का हाल” भी अटल बिहारी वाजपेयी सरकार के “ इंडिया शाइनिंग” जैसा ही होगा।

विपक्षी दलों को एक जुट करने के प्रयास में जुटी कांग्रेस नेता ने अपने संबोधन में मोदी सरकार पर जमकर हमले किए। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के चार वर्ष के कार्यकाल के दौरान काम करने के लंबे चौडे बखान किए जा रहे । उन्होंने सवाल किया कि मोदी के सत्ता संभालने से पहले “ 26 मई 2014 से पहले क्या भारत पूरी तरह एक ब्लैक होल था. क्या भारत विकास और महानता की ओर केवल पिछले चार साल में ही बढा है। इस तरह की बातें क्या हमारे लोगों की बुद्धिमत्ता का अपमान नहीं है।”

श्रीमती गांधी ने कहा कि लोकतंत्र में बहस की पूरी खुली छूट होनी चाहिए। वर्तमान में काफी लोग पीछे छूट रहे हैं और इतिहास को दोबारा लिखने के प्रयास किए जा रहे हैं। देश की मौजूदा राजनीति के एक अलग दौर से गुजरने की बात करते हुए कांग्रेस नेता ने कहा संविधान के सिद्धांतों पर कुठाराघात किया जा रहा है। सत्ता में बैठे लोग ही भडकाऊ बयान दे रहे हैं जिससे अभिव्यक्ति की आजादी पर खतरा बढता जा रहा है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it