Begin typing your search above and press return to search.
सोना 140 रुपये टूटा, चाँदी 290 रुपये कमजोर
दिल्ली सर्राफा बाजार में आज ग्राहकी नरम पड़ने से सोना 140 रुपये टूटकर 38,330 रुपये प्रति दस ग्राम पर और चाँदी 290 रुपये फिसलकर 44,010 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गयी

नई दिल्ली । दिल्ली सर्राफा बाजार में आज ग्राहकी नरम पड़ने से सोना 140 रुपये टूटकर 38,330 रुपये प्रति दस ग्राम पर और चाँदी 290 रुपये फिसलकर 44,010 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गयी।
विदेशी बाजारों में सोने में तेजी रही, लेकिन रुपये की मजबूती के कारण स्थानीय बाजार पर उसका असर नहीं दिखा। लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, वहाँ सोना हाजिर 1.20 डॉलर चमककर 1,503.30 डॉलर प्रति औंस पर पहुँच गया। अक्टूबर का अमेरिकी सोना वायदा 4.10 डॉलर की बढ़त में 1,507.20 डॉलर प्रति औंस बोला गया।
बाजार विश्लेषकों ने बताया कि अमेरिका और चीन के बीच जारी व्यापार युद्ध से पीली धातु 1,500 डॉलर प्रति औंस के ऊपर बनी हुई है।
अंतर्राष्ट्रीय बाजरों में चाँदी हाजिर 0.09 डॉलर मजबूत होकर 17.05 डॉलर प्रति औंस पर पहुँच गयी।
Next Story


