Top
Begin typing your search above and press return to search.

वैश्विक रुख से सोने और चांदी में मामूली तेजी

 घरेलू बाजार में सुस्त मांग के बावजूद वैश्विक मंच पर मची उथलपुथल से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में रही जबरदस्त उछाल के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने और चांदी के भाव मामूली तेजी दर्ज

वैश्विक रुख से सोने और चांदी में मामूली तेजी
X

नयी दिल्ली। घरेलू बाजार में सुस्त मांग के बावजूद वैश्विक मंच पर मची उथलपुथल से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में रही जबरदस्त उछाल के कारण आज दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने और चांदी के भाव मामूली तेजी दर्ज की गयी।

वैश्विक रूख के कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने के पांच माह के उच्चतम स्तर पर पहुंचने से घरेलू सर्राफा बाजार में सोना 25 रुपये चमककर 29,300 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया।
इसी तरह औद्योगिक मांग में सुधार से चाँदी भी 50 रुपये चढ़कर 42,550 रुपये प्रति किलोग्राम रही।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लंदन से मिली जानकारी के अनुसार, सोना हाजिर 12.75 डॉलर की तेजी के साथ 1,264.05 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। जून के अमेरिकी सोना वायदा में भी 13.6 डॉलर की जबरदस्त चमक देखी गयी आैर यह 1,266.90 डॉलर प्रति औंस बोला गया।

बाजार विश्लेषकों का कहना है कि सीरियाई सेना के हवाई अड्डे पर अमेरिका द्वारा किये गये क्रूज मिसाइल हमले के कारण सीरिया के मित्र राष्ट्रों रूस और ईरान के संबंधों के अधिक तल्ख होने की आशंका से विदेशी बाजार में पीली धातु में एक प्रतिशत से भी अधिक की तेजी देखी गयी।

वैश्विक मंच पर मची इस उथलपुथल का असर शेयर बाजार पर पड़ने की आशंका ने सोने में सुरक्षित निवेश को फिर बढावा दे दिया है। इसी बीच, लंदन में चाँदी हाजिर भी 0.18 डॉलर उछलकर 18.37 डॉलर प्रति औंस पर रही।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it