Top
Begin typing your search above and press return to search.

इलाज में लापरवाही से किशोर ने गंवाया पैर

उत्तरी गोवा के वालपोई स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में तैनात एक चिकित्सा अधिकारी को इलाज में कथित लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया गया है

इलाज में लापरवाही से किशोर ने गंवाया पैर
X

गोवा के चिकित्सक निलंबित, जांच जारी

  • गैंग्रीन फैलने से हुई बड़ी सर्जरी
  • स्वास्थ्य विभाग ने की सख्त कार्रवाई
  • 11 वर्षीय लड़के की हालत ने उठाए सवाल

पणजी। उत्तरी गोवा के वालपोई स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में तैनात एक चिकित्सा अधिकारी को इलाज में कथित लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि इस घटना में 11 वर्षीय लड़के को अपना पैर गंवाना पड़ा।

जानकारी के अनुसार, लड़के को 27 अप्रैल को गिरने से चोट लगने के बाद वालपोई सीएचसी में भर्ती कराया गया था। आरोप है कि समय पर उचित इलाज न मिलने से उसके पैर में गैंग्रीन (संक्रमणजनित सड़न) फैल गया और अंततः पैर काटना पड़ा।

राज्य के सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए संबंधित चिकित्सक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। विभागीय आदेश में कहा गया है कि घटना की जांच जारी है और दोषी पाए जाने पर आगे की सख्त कार्रवाई की जाएगी।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it