Top
Begin typing your search above and press return to search.

गोवा में कार्रवाई, 7.18 लाख रुपए का गांजा बरामद, बिहार के दो युवक गिरफ्तार

पणजी/पोंडा, 3 नवंबर (आईएएनएस)। गोवा पुलिस ने नशीले पदार्थ की तस्‍करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। गोवा पुलिस की एंटी-नारकोटिक्स सेल (एएनसी) ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पोंडा स्थित केटीसी बस स्टैंड से बिहार के दो युवकों को गिरफ्तार किया है।

गोवा में कार्रवाई, 7.18 लाख रुपए का गांजा बरामद, बिहार के दो युवक गिरफ्तार
X

पणजी/पोंडा। गोवा पुलिस ने नशीले पदार्थ की तस्‍करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। गोवा पुलिस की एंटी-नारकोटिक्स सेल (एएनसी) ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पोंडा स्थित केटीसी बस स्टैंड से बिहार के दो युवकों को गिरफ्तार किया है।

आरोपियों के कब्जे से करीब 7.187 किलोग्राम संदिग्ध गांजा बरामद किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत 7.18 लाख रुपए से अधिक बताई गई है।

पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई 3 नवंबर तड़के गुप्त सूचना के आधार पर केटीसी बस स्टैंड, पोंडा के सुलभ शौचालय के पास की गई। एएनसी की टीम ने विशेष निगरानी और छापेमारी अभियान चलाकर दोनों आरोपियों को धर दबोचा।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले राहुल कुमार (28) और सिवान के रहने वाले अमित कुमार (31) के रूप में हुई है।

जांच के दौरान राहुल कुमार के नीले रंग के बैग में छिपाकर रखे गए काले पॉलीथीन बैग से 7.187 किलोग्राम संदिग्ध गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने विधिवत तलाशी और जब्ती पंचनामा की प्रक्रिया पूरी करते हुए मादक पदार्थ को जब्त कर लिया।

इस मामले में एएनसी पुलिस स्टेशन में दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम, 1985 की धारा 20(बी)(ii)(बी) और धारा 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

अधिकारियों ने बताया कि कार्रवाई एएनसी के पुलिस अधीक्षक हरिश्चंद्र मदकैकर, प्रभारी डीएसपी आशीष शिरोडकर और पुलिस निरीक्षक सगुन सावंत के मार्गदर्शन में की गई।

गोवा पुलिस ने कहा कि 'नशा मुक्त गोवा' अभियान के तहत मादक पदार्थों की तस्करी और सप्लाई नेटवर्क के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी तथा ऐसे नेटवर्क को जड़ से खत्म करने के लिए अभियान और तेज किया जाएगा।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it