Top
Begin typing your search above and press return to search.

गोवा में भाजपा महिला मोर्चा की जन-आक्रोश पदयात्रा

मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत के नेतृत्व में गोवा भाजपा महिला मोर्चा ने राजधानी पणजी में जन-आक्रोश महिला पदयात्रा का आयोजन किया

गोवा में भाजपा महिला मोर्चा की जन-आक्रोश पदयात्रा
X

विपक्ष पर महिलाओं के अधिकार छीनने का आरोप

  • मुख्यमंत्री सावंत बोले, महिलाओं को मिलेगा मंत्रिमंडल में प्रतिनिधित्व
  • कांग्रेस पर आधी आबादी से विश्वासघात का हमला
  • 2027 चुनाव में महिलाओं का समर्थन जुटाने का संकल्प

पणजी। मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत के नेतृत्व में गोवा भाजपा महिला मोर्चा ने राजधानी पणजी में जन-आक्रोश महिला पदयात्रा का आयोजन किया। इस पदयात्रा का उद्देश्य इंडी गठबंधन द्वारा महिला आरक्षण विधेयक 2026 (नारी शक्ति वंदन अधिनियम संशोधन) के विरोध के खिलाफ आवाज उठाना था।

सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सावंत ने विपक्षी दलों- कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, टीएमसी, सपा और शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट)—पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने महिलाओं को पंचायत से लेकर संसद तक उनके अधिकारपूर्ण प्रतिनिधित्व से वंचित करने का प्रयास किया है।

महिलाओं को मंत्रिमंडल में प्रतिनिधित्व का आश्वासन

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि उनके नेतृत्व में महिला विधायकों को गोवा राज्य मंत्रिमंडल में उचित प्रतिनिधित्व मिलेगा। उन्होंने कहा कि 33% आरक्षण को वास्तविक महिला-नेतृत्व वाली शासन व्यवस्था में बदला जाएगा।

विपक्ष पर ‘आधी आबादी से विश्वासघात’ का आरोप

रैली में भाजपा नेताओं ने विपक्षी गठबंधन को महिलाओं के अधिकारों के खिलाफ बताया। प्रदर्शनकारियों ने तख्तियां उठाकर नारे लगाए—“कांग्रेस की पुरानी बीमारी, आधी आबादी से गद्दारी” और “महिलाओं के अधिकारों पर वार, कांग्रेस है जिम्मेदार।”

2027 विधानसभा चुनावों को लेकर संकल्प

कार्यक्रम के दौरान भाजपा महिला मोर्चा ने संकल्प लिया कि 2027 के विधानसभा चुनावों में महिलाएं भाजपा को समर्थन देंगी। प्रदेश अध्यक्ष सुलक्षणा सावंत के नेतृत्व में महिलाओं ने कांग्रेस कार्यालय तक मार्च किया और “नारी शक्ति का अपमान, नहीं सहेगा हिंदुस्तान” जैसे नारे लगाए।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it