Top
Begin typing your search above and press return to search.

फ्लाइट के वॉशरूम में बीड़ी! यात्री पर केस दर्ज

दिल्ली से गोवा जा रही अकासा एयरलाइन की फ्लाइट में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई

फ्लाइट के वॉशरूम में बीड़ी! यात्री पर केस दर्ज
X

दिल्ली-गोवा फ्लाइट में धूम्रपान का हंगामा, पुलिस की कार्रवाई

  • आसमान में खतरा: अकासा एयर की फ्लाइट में यात्री ने तोड़ी नियमों की सीमा
  • वॉशरूम में बीड़ी पीते पकड़ा गया यात्री, एयरलाइन ने सौंपा पुलिस को
  • फ्लाइट सुरक्षा से खिलवाड़, मोपा पुलिस ने दर्ज किया मामला

पणजी। दिल्ली से गोवा जा रही अकासा एयरलाइन की फ्लाइट में शनिवार को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। उड़ान के दौरान एक यात्री को विमान के वॉशरूम में बीड़ी पीते हुए पकड़ा गया। एयरलाइन की शिकायत पर मोपा हवाई अड्डा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी की पहचान दिल्ली निवासी आशीष के रूप में हुई है, जो अकासा एयर की फ्लाइट नंबर QP-1625 से गोवा जा रहा था। जांच में पता चला कि यात्री के पास एक लाइटर भी था। अधिकारियों ने बताया कि इस तरह का कृत्य विमान और उसमें सवार यात्रियों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकता था।

एयरलाइन ने अपनी शिकायत में कहा कि चालक दल ने घटना के दौरान सुरक्षा और नियामक प्रक्रियाओं के अनुरूप आवश्यक प्रोटोकॉल का पालन किया। गोवा पहुंचने पर आरोपी यात्री को संबंधित अधिकारियों को सौंप दिया गया।

अकासा एयर ने एक आधिकारिक बयान जारी कर घटना की पुष्टि की। बयान में कहा गया कि 7 मार्च को फ्लाइट QP-1625 में एक यात्री को वॉशरूम में धूम्रपान करते हुए पाया गया। चालक दल ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सुरक्षा मानकों का पालन किया और व्यक्ति को पुलिस के हवाले कर दिया।

पुलिस ने बताया कि मोपा हवाई अड्डा थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it