Begin typing your search above and press return to search.
गोवा: कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुए तीन विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ
गोवा में बीजेपी सरकार की कैबिनेट का विस्तार हो गया

पणजी। गोवा में कांग्रेस के तीन बागी और भाजपा के एक विधायक को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई।
गोवा में बीजेपी सरकार की कैबिनेट का विस्तार हो गया है। इसमें कांग्रेस से आए तीन विधायकों को कैबिनेट में जगह दी गई है। इस विस्तार में 4 नए मंत्रियों को जगह दी गई है। बाबुश अतानासियो मोनसेरात की पत्नी जेनिफर और फिलिप नेरी रॉड्रिग्ज को भी मंत्री पद की शपथ दिलाई गई है ।



डिप्टी स्पीकर माइकल लोबो को भी मंत्रिमंडल में जगह दी गई है । इससे पहले गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने राज्य मंत्रिमंडल में फेरबदल से पहले शनिवार को चार मंत्रियों को अपने मंत्रिमंडल से हटा दिया ।
Next Story


