Top
Begin typing your search above and press return to search.

ग्लैक्सी प्रोजेक्ट के फ्लैट खरीदारों ने किया प्रदर्शन

ग्रेटर नोएडा ! ग्रेटर नोएडा वेस्ट में बिल्डरों की मनमानी चल रही है। मनमानी से परेशान होकर फ्लैट खरीदारों को सडक़ पर उतरना पड़ रहा है।

ग्लैक्सी प्रोजेक्ट के फ्लैट खरीदारों ने किया प्रदर्शन
X

ग्रेटर नोएडा ! ग्रेटर नोएडा वेस्ट में बिल्डरों की मनमानी चल रही है। मनमानी से परेशान होकर फ्लैट खरीदारों को सडक़ पर उतरना पड़ रहा है। गौर बिल्डर के प्रोजेक्ट ग्लैक्सी के फ्लैट खरीदारों को इसी तरह की परेशानी से जूझना पड़ रहा है। दो साल का मेंटिनैंस एडवांस लेने के बाद भी बिल्डर फ्लैट खरीदारों को बेसिक सुविधा नहीं दे पा रहा है। बिल्डर एनजीटी के नियमों को ताक पर रख कर दूसरे टावर में काम कर रहा है। इससे वहां रहने वाले लोगों को परेशानी हो रही है। रविवार को नेफोमा बैनर तले फ्लैट खरीदारों ने बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन किया और मार्च निकाला। ग्रेटर नोएडा वेस्ट में जहां फ्लैट खरीदार देर से कब्जा मिलने से परेशान है वहीं पर जिनको बिल्डर ने कब्जा दे दिया है वो भी परेशान है। रविवार को नेफोमा बैनर तले सैकड़ो फ्लैट खरीदारों ने ने गौर सिटी वन के अंदर बनी सोसायटी गैलेक्सी में अपने हक की लड़ाई के लिए अपने पूरे परिवार के साथ मार्च निकालकर अपना विरोध दर्ज कराया, जिसमे महिलाओं और बच्चों ने भी आगे बढक़र साथ दिया और गैलेक्सी बिल्डर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बॉयर्स का कहना है किसी तरह पांच सालों से बिल्डर से लडक़र कब्जा लिया और तब बिल्डर ने दो साल का मेंटिनैंस चार्ज एडवांस में ले लिया था जो कि कानूनी तौर पर गलत है तब भी बॉयर्स ने दे दिया था उसके बाद भी आज सैकड़ो परिवार सोसाइटी में रहते है मेंटिनैस के नाम पर बिल्डर ने सिर्फ बॉयर्स को लूटा ही है न ही क्लब, स्विमिंग पूल, लिफ्ट, सिक्योरिटी गॉर्ड, सीसीटीवी कैमरा, मेंटिनैंस आफिस में स्टाफ नहीं है बॉयर्स को रहने के लिए आधी अधूरी सोसाइटी दे दी है। जिसमे आए दिन कोई न कोई समस्या बनी रहती है बिल्डर को हर बार मेल से फोन से अवगत कराया जाता है लेकिन बिल्डर कभी भी बॉयर्स का हाल जानने के लिए नहीं आता है।
फ्लैट बॉयर्स ने आरोप लगाया कि साथ में ही दूसरे टावर में काम चल रहा है मजदूर ऊपर से सीधा कूड़ा नीचे फेंकते है जो हमारे घरों में आकर गिरता है पूरा घर डस्ट से भर जाता है एन जी टी के कोई नियम कानून की परवाह नहीं कर रहा है बिल्डर।
नेफोमा अध्यक्ष अन्नू खान ने बताया कि बिल्डर और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की मिलीभगत के कारण ही फ्लैट बॉयर्स को सडक़ों पर आना पड़ रहा है, बिल्डर हमेशा अपनी मन मर्जी चलाता है, बिल्डर यह सोचता है कि उसने हमें फ्लैट देकर पता नहीं कितना बड़ा एहसान किया है। फ्लैट बॉयर्स नितिन राणा ने बताया हमने फ्लैट इसलिए खरीदा था कि वहां सुरक्षा और सभी प्रकार की सुविधाएं मिलेगी, लेकिन यहाँ किसी प्रकार की सुरक्षा नहीं है सीसीटीवी कैमरा लगाना था बिल्डर ने वह भी नहीं लगा रहा, अभी कुछ दिन पहले ही गौर सिटी में एक साथ चोरिया हुई थी। एक और बॉयर्स अमित शुक्ला ने बताया लिफ्ट की क्वालिटी बहुत खराब है आए दिन खराब हो जाती है कोई देख रेख करने वाला ही नहीं है बिल्डर कभी सुध नहीं लेता है। संजीव चोपड़ा ने बताया कि जी टावर में काम चलने की वजह से बहुत परेशानी होती है एक तो धूल उड़ती रहती है और शोर गुल भी बहुत होता है। मार्च में नितिन राणा, अमित शुक्ला, संजीव चोपड़ा, जतिन मलिक, तरुण बंसल, सौरभ सारस्वत, शीतल, विपुल, विजयंत, संजय वर्मा, अनुराग शर्मा, विमलेश, धर्मेंद्र, राघवेंद्र आदि फ्लैट बॉयर्स ने हिस्सा लिया।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it