Top
Begin typing your search above and press return to search.

रिश्वत लेते पटवारी का वीडियो सामने आया

गिरसानाला ! रिश्वत खोर पटवारी का किसान ने रिष्वत लेते हुए विडीयो बनाया और हुआ विडीयो वायरल। मामला राजस्व मंडल भटगांव का हल्का नम्बर 30 जनुवानी का है।

रिश्वत लेते पटवारी का वीडियो सामने आया
X

पटवारी पैकरा पटवारी कार्यालय से रहता है नदारत
गिरसानाला ! रिश्वत खोर पटवारी का किसान ने रिष्वत लेते हुए विडीयो बनाया और हुआ विडीयो वायरल। मामला राजस्व मंडल भटगांव का हल्का नम्बर 30 जनुवानी का है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम जुनवानी निवासी किसान पवन कुर्रे पिता सुखराम कुर्रे जुनवानी ने अपने पिता सुखराम के नाम का जमिन का ऋणपुस्तिका का द्वितीय प्रति के लिए पटवारी के पास गया था। जहां दिग्विजय सिंह पैकरा पटवारी हल्का नम्बर 30 ने ऋण पुस्तिका के द्वितीय प्रति देने के नाम पर किसान को बार बार पटवारी दफ्तर का चक्कर लगवाया । उसके बाद ऋणपुस्तिका बनाकर देने के एवज में पैसे की मांग किया । पैसा नही देने पर द्वितीय प्रति नही देने की बात किया जिस पर पिडित किसान ने पैसे देने के लिए हां कर दी और मजबुरी में पटवारी को एक हजार रूपये दिये। और सु़झबुझ के साथ पटवारी का विडियो बनाया। और स्थानीय मिडिया कर्र्मीयो को इस बात कि जानकारी पिडित किसान ने दी जिस पर मिडिया कर्मीयो ने पटवारी पैकरा से मामले कि जानकारी लेना चाहा तो अपने टेढ़ी रवैये से बाज नही आया और कोई जवाब नही दिया।
क्षेत्र के पटवारी के लिए यह नया बात नही इस तरह से हर रोज किसान ऋण पुस्तिका, फौती कटवाने आदि के नाम पर दर दर भटकते है और पैसे की मांग को पुरा करते है तब जाकर पटवारी लोग काम करते है। शासन राजस्व विभाग में पटवारीयो को किसानो के काम के लिए रखे है और हर माह शासन उसे वेतन भी देता है। लेकिन वेतन से पटवारी लोग संतुष्ट नही होकर किसानो को अपना कमाई का जरिया बना चुके है। अगर पैसे लेते है तो रसीद देना चाहिए कि किस कार्य के लिए कितना शुल्क लेना है। क्षेत्र में यह भी सुनने को मिल रहा है कि प्रधानमंत्री आवास के लिए नक्षा खसरा बनाने के नाम पर पटवारी हितग्राही से पैसे की मांग कर रहे है। वही ग्राम हरदी निवासी मनोज खुटे ने बताया कि पटवारी पैकरा पटवारी कार्यालय में ठीक ढक से नही रहते है। कुछ भी काम करने पर पैसे की मांग करते है। इस पटवारी पर कार्यवाही होना चाहिए।
मेरे पास ऐसी कोई जानकारी नही आई है मुझे आपके माध्यम से पता चला है पता करवाता हूं।
अनुपम तिवारी
अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बिलाईगढ़


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it