Top
Begin typing your search above and press return to search.

यातायात संकेत बंद होने से बढ़ा हादसे का खतरा

गाजियाबाद ! लिंक रोड पर यूपी गेट से वसुंधरा रेड लाइट तक सभी ट्रैफिक सिग्नल करीब 4 महीने से बंद हैं। इसकी वजह से ट्रैफिक पर असर पड़ रहा है,

यातायात संकेत बंद होने से बढ़ा हादसे का खतरा
X

गाजियाबाद ! लिंक रोड पर यूपी गेट से वसुंधरा रेड लाइट तक सभी ट्रैफिक सिग्नल करीब 4 महीने से बंद हैं। इसकी वजह से ट्रैफिक पर असर पड़ रहा है, वहीं सडक़ हादसे का खतरा भी बढ़ गया है। पीक आवर में जाम की सबसे अधिक समस्या रहती है। यह पॉइंट एनएच-24 से सीधा कनेक्ट होता है। इस रूट पर दिल्ली से आने-जाने वालों की काफी भीड़ रहती है। इसके आसपास कई पॉश कॉलोनियां भी हैं। इस कारण ट्रैफिक का दबाव हर समय रहता है। इसके अलावा गाजियाबाद की तरफ से भी हेवी ट्रैफिक आता-जाता है।
हर रोज इस पॉइंट से करीब 1.5 लाख वाहन दोनों तरफ से गुजरते हैं। यहां सुबह 8 से लेकर 11 बजे और शाम के 6 से रात के 10 बजे तक ट्रैफिक का दबाव रहता है। इस पॉइंट का ट्रैफिक सिग्नल महीनों से बंद पड़ा हुआ है। यहां पर यातायात कंट्रोल करने के लिए चार पुलिसकर्मी तैनात रहते हैं।
डाबर रेड लाइट -
हादसे का अधिक खतरा

यह पॉइंट यूपी गेट और आनंद विहार की तरफ जाता है। इसके अलावा कौशांबी कॉलोनी और मेट्रो स्टेशन होने के चलते प्रेशर रहता है। यहां आसपास मॉल व फैक्ट्री होने के चलते हेवी वीइकल्स का मूवमेंट रहता है। यहां से रोजना करीब 1 लाख वाहन गुजरते हैं, लेकिन इस पॉइंट पर भी ट्रैफिक सिग्नल डेड पड़ा हुआ है। इसे देखते हुए यहां पर दो पुलिसकर्मी तैनात रहते हैं, लेकिन शाम 8 बजे के बाद यह पॉइंट सुनसान हो जाता है। इसके बावजूद जिन पुलिसकर्मी की यहां ड्यूटी रहती है वे चालान काटने में अधिक व्यस्त रहते हैं। यहां एक्सिडेंट का सबसे अधिक खतरा रहता है।
बीकानेर/कंट्री इन होटल पॉइंट -
पुलिसकर्मी रहते हैं नदारद

इस पॉइट के आसपास फार्म हाउस, होटल, मॉल व प्राइवेट इंस्टिट्यूट्स हैं। यह रास्ता साइट-4 और डेल्टा कॉलोनी को कनेक्ट करता है। इसके चलते यहां पर ट्रैफिक दबाव रहता है। इस पॉइंट पर सिग्नल करीब 4 महीने से बंद पड़ा हुआ है। सडक़ टूटी हुई है। दो पुलिसकर्मी की ड्यूटी रहती है, लेकिन वे ट्रैफिक कंट्रोल करते हुए कम ही देखे जाते हैं। शाम के समय ये पुलिसकर्मी पॉइंट्स से अक्सर नदारद ही रहते हैं, जिससे यहां वाहन जाम में फंसे रहते हैं।
वसुंधरा रेड लाइट -
गलत साइड से लगता है जाम
यह पॉइंट साइट-4 इंडस्ट्रियल एरिया के अलावा वसुंधरा और इंदिरापुरम को जोड़ता है। इसके अलावा मोहन नगर की तरफ आने-जाने वाले ट्रैफिक का भी पूरा दबाव रहता है। ये सिग्नल भी महीनों से डेड पड़ा हुए हैं। इस कारण सुबह के समय दो पुलिसकर्मी मिलकर ट्रैफिक कंट्रोल करते हैं, लेकिन रात 9 बजे के बाद वे भी नदारद हो जाते हैं। इससे आने निकलने की होड़ में वाहन फंस जाते हैं। कुछ लोग रॉन्ग साइड से भी आ जाते हैं, इससे एक्सिडेंट का खतरा बहुत अधिक रहता है। कई महीनों से ट्रैफिक सिग्नल की खराबी के चलते परेशानी हो रही है। चूंकि नगर निगम को टेंडर छोडऩा है जिसके चलते इसकी मेंटिनेंस नहीं हो पा रही है। नगर निगम सामने भी इस समस्या को रखा गया था, जिसमें पिछले साल दिसंबर तक टेंडर छोडऩे की बात कही गई थी। इसके अलावा कई बार पत्र लिखा जा चुका है।
-संजीव यादव, ट्रैफिक इंस्पेक्टर
लिंक रोड पर 12 पुलिसकर्मी की ड्यूटी- ड्यूटी का समय सुबह 7 बजे से रात के 10 बजे तक ।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it