Top
Begin typing your search above and press return to search.

गाजि़याबाद: बस और ट्राले की टक्कर में 1 की मौत, कई घायल 

 उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद जिले में राजमार्ग संख्या 58 पर आज सुबह राजस्थान परिवहन निगम की एक बस और ट्रॉले की टक्कर में बस चालक की मौके पर मौत हो गई

गाजि़याबाद: बस और ट्राले की टक्कर में 1 की मौत, कई घायल 
X

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद जिले में राजमार्ग संख्या 58 पर आज सुबह राजस्थान परिवहन निगम की एक बस और ट्रॉले की टक्कर में बस चालक की मौके पर मौत हो गई तथा बस में सवार करीब 40 यात्री घायल हो गए।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एच एन सिंह ने बताया कि आज सुबह करीब चार बजे राजस्थान के जालौर से हरिद्वार जा रही राजस्थान परिवहन निगम की बस जिले के थाना मुरादनगर क्षेत्र में एन एच 58 पर वर्धमान पुरम इलाके में एक ट्रक ट्राले से टकरा गई।

टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि बस के परखच्चे उड़ गए। इस घटना में बस चालक समेत 40 से अधिक यात्री घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई तथा घायलों को गाजियाबाद के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टर ने बस के चालक मृत घोषित कर दिया।

चिकित्सकों ने बताया इस हादसे में करीब 20 से अधिक यात्रियों को मामूली चोटें आई है तथा इतने ही यात्री गंभीर रूप से घायल हैं। घटना के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया जिसे खुलवाने के लिए पुलिस को घंटों मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस ने चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस बस के परिचालक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि बस के चालक को नींद आ गयी जिसके कारण दुर्घटना हुई।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it