Top
Begin typing your search above and press return to search.

ट्रेनों की लेटलतीफी से शीघ्र ही निजात मिलेगी: मनोज सिन्हा

रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने कहा है कि लोगों को ट्रेनो की लेटलतीफी से शीघ्र ही निजात मिलेगी

ट्रेनों की लेटलतीफी से शीघ्र ही निजात मिलेगी: मनोज सिन्हा
X

गाजीपुर। रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने कहा है कि लोगों को ट्रेनों की लेटलतीफी से शीघ्र ही निजात मिलेगी।

सिन्हा ने आज यहां गाजीपुर सिटी स्टेशन पर नई वाशिंग लाइन का उद्घाटन करते हुए कहा कि बहुत जल्द ही पूरे देश में माल गाड़ियों के लिए अतिरिक्त पटरी बिछा दी जाएगी। माल गाड़ियों के लिये अलग पटरी बिछ जाने से यात्री गाड़ियों का नियमित संचालन होगा और लोगों को लेटलतीफी से छुटकारा मिलेगा।

उन्होने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण है। सरकार इसके लिये गंभीर है। शीघ्र ही रेल की पटरियों को बदलने का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा, उसके बाद ट्रेनें नियमित समय से संचालित हो सकेंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि रेल की पटरियों से बोझ कम करने के लिए माल गाड़ियों के लिए अतिरिक्त रेल लाइन बिछाने का कार्य भी युद्धस्तर पर चल रहा है।

इस दौरान उनके साथ रेलवे बोर्ड के यातायात रेलवे सलाहकार गिरीश पिल्लई मौजूद रहे।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it