Top
Begin typing your search above and press return to search.

घूम-घूम कर चोरी का महंगा मोबाइल बेच रहे माँ-बेटा पकड़ाएं

मुंबई के चोर बाजार सेे सस्ते दामों में खरीद कर लाए गए महंगे मोबाइल फोन को तरह-तरह की मजबूरी बताकर औने-पौने दाम में बिक्री करने वाला गिरोह ऊर्जाधानी में सक्रिय

घूम-घूम कर चोरी का महंगा मोबाइल बेच रहे माँ-बेटा पकड़ाएं
X

कोरबा-दर्री। मुंबई के चोर बाजार सेे सस्ते दामों में खरीद कर लाए गए महंगे मोबाइल फोन को तरह-तरह की मजबूरी बताकर औने-पौने दाम में बिक्री करने वाला गिरोह ऊर्जाधानी में सक्रिय है। कुसमुंडा में एक फल विक्रेता को चाईना का मोबाइल ब्राण्डेड कंपनी का बताकर बेचने का मामला सामने आने के बाद इस तरह की शिकायतें दूसरे क्षेत्रों से भी मिली। पुलिस ने मां-बेटा को पकड़ कर मामले का खुलासा किया है। दर्री पुलिस ने सूचनाओं के आधार पर एक महिला और उसके नाबालिग पुत्र को पकड़ा है।

ये दोनों संदिग्ध रूप से घूम-घूम कर महंगे मोबाइल रखते हुए राहगीरों को औने-पौने दाम में बेचने का प्रयास कर रहे थे। थाना प्रभारी साधना सिंह के नेतृत्व में पकड़ी गई महिला ने अपना नाम लता जाधव पति हीरा जाधव बताया है जो गुजरात प्रदेश के वलसाड़ जिले की रहने वाली है।

लता के मुताबिक उसका एक गिरोह इस काम को शहर के अलग-अलग इलाकों में घूम-घूम कर अंजाम दे रहा है। कल ही उसने कुसमुंडा में एक फल व्यवसायी शशि मिश्रा को भी एक 3 जी मोबाइल को 4 जी बताकर बेचा था। सभी मोबाइल मुंबई के चोर बाजार से खरीदा गया, जिसका न तो कोई बिल है और न यूनिक कोड।

ऐसे मोबाइल के जरिए किसी भी आपराधिक कृत्य को अंजाम दिया जा सकता है। फिलहाल लता के विरुद्ध धारा 41, 1-4, 379 भादवि के तहत जुर्म दर्ज कर उसके साथियों के बारे में जानकारी जुटायी जा रही है। नाबालिग बेटे को बाल संरक्षण गृह भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।

महिला की धर-पकड़ में प्रधान आरक्षक योगेश रात्रे, आरक्षक विपिन बिहारी नायक व अनिल पोर्ते की अहम भूमिका रही।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it