Begin typing your search above and press return to search.
यूपी के लिये दंगल लड़ेंगी गीता फोगाट
नयी दिल्ली ! आमिर खान की ‘दंगल’ से शोहरत में अायीं राष्ट्रमंडल खेलों की पूर्व स्वर्ण पदक विजेता गीता फोगाट प्रो-रेसलिंग लीग में यूपी दंगल के लिये मुकाबले लड़ेंगी।

नयी दिल्ली ! आमिर खान की ‘दंगल’ से शोहरत में अायीं राष्ट्रमंडल खेलों की पूर्व स्वर्ण पदक विजेता गीता फोगाट प्रो-रेसलिंग लीग में यूपी दंगल के लिये मुकाबले लड़ेंगी।
गीता के अनफिट होने की खबरों के बीच कुश्ती लीग की फ्रेंचाइजी यूपी दंगल ने उन्हें फिट घोषित करते हुये सोमवार को कहा कि वह कल अपना मैच खेलेंगी।
टीम ने घोषणा की कि गीता अब फिट है और एनसीआर पंजाब रायल्स के खिलाफ मुकाबले के लिए उपलब्ध रहेगी। उनकी बहन बबिता हालांकि चोट के कारण लीग से बाहर हो गई हैं। उत्तर प्रदेश की फ्रेंचाइजी टीम यूपी दंगल को गीता के फिट होने से काफी राहत मिली है।
यूपी दंगल टीम के मालिक सन्नी कत्याल ने कहा, “बबिता हरियाणा हैमर्स के खिलाफ खेलते हुए चोटिल हो गई थी। वह नहीं खेल पाएगी लेकिन अपने साथियों का हौसला बढ़ाने के लिए उपस्थित रहेगी।”
Next Story


