गौतमबुद्ध नगर डीएम ने क्वोरंटीन प्रभारी अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
कोविड-19 वैश्विक महामारी को लेकर गौतमबुद्ध नगर के डीएम सुहास एल.वाई. बहुत ही गंभीर हैं और उन्होंने क्वोरंटीन प्रभारी अधिकारियों को इस संदर्भ में शनिवार को कड़े निर्देश दिए हैं

गौतमबुद्ध नगर (नोएडा)। कोविड-19 वैश्विक महामारी को लेकर गौतमबुद्ध नगर के डीएम सुहास एल.वाई. बहुत ही गंभीर हैं और उन्होंने क्वोरंटीन प्रभारी अधिकारियों को इस संदर्भ में शनिवार को कड़े निर्देश दिए हैं। डीएम सुहास एल.वाई. ने क्वॉरंटीन सेंटरों के प्रभारी अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा, "सभी संबंधित अधिकारियों के द्वारा क्वॉरंटीन सेंटर पर समुचित सफाई व्यवस्था समय से प्रतिदिन सुनिश्चित कराई जाएगी। चिकित्सा प्रभारी यह भी सुनिश्चित करेंगे कि क्वॉरंटीन सेंटर पर तैनात मेडिकल एवं पैरामेडिकल स्टाफ का समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत किया जाए।"
डीएम ने आगे कहा, "चिकित्सा, प्रशासनिक एवं पुलिस प्रभारी अधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि संबंधित क्वॉरंटीन सेंटर पर रहने वाले व्यक्ति अनुशासित, निर्धारित सोशल डिस्टेंस का अनुपालन करते हुए शांतिपूर्वक रहेंगे। संबंधित अधिकारियों के द्वारा क्वॉरंटीन सेंटरों पर रह रहे व्यक्तियों को समय से निर्धारित अवधि में खानपान इत्यादि की व्यवस्था भी मानकों के अनुसार सुनिश्चित कराई जाएगी।"
डीएम ने इस संबंध में संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट करते हुए कहा है कि लापरवाही करने पर संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।


