Top
Begin typing your search above and press return to search.

बेसहारा पशुओं को पहुंचाया गौशाला

फसलों को क्षति पहुंचा रहे बेसहारा पशुओं के लिए गांव रुस्तमपुर के किसानों द्वारा संयुक्त पहल करते हुए दर्जनों गौवंशों को गाड़ी में लादकर गौशाला पहुंचाया गया है

बेसहारा पशुओं को पहुंचाया गौशाला
X

रबूपुरा। फसलों को क्षति पहुंचा रहे बेसहारा पशुओं के लिए गांव रुस्तमपुर के किसानों द्वारा संयुक्त पहल करते हुए दर्जनों गौवंशों को गाड़ी में लादकर गौशाला पहुंचाया गया है। जिससे किसानों को राहत के साथ ही गौवंशों की भी सुरक्षा होगी।

समाजसेविका एडवोकेट अर्चना सिंह (रुस्तमपुर) ने बताया कि गांव के जंगल में सैकड़ों की संख्या में बेसहारा गौवंश हैं जोकि किसानों की फसल को भारी नुकसान पहुंचाते हैं।

किसान रात भर खेतों पर जाग कर फसल की रखवाली करने को मजबूर हैं। इसके बावजूद भी पशुओं का झुंड फसल को नुकसान पहुंचा देता है। जिसके कारण कई बार बेसहारा पशुओं को किसानों की मार भी झेलनी पड़ती थी।

इसी समस्या को देखते हुए अर्चना सिंह ने ग्रामीणों से सलाह कर किसानों के सहयोग से दर्जनों बेसहारा पशुओं को पकड़वा कर गौशाला भिजवाया। जिससे किसानों की फसल बर्बाद होने से बचेगी और पशुओं को भी भरपेट चारा मिलेगा और वह सर्दी व चोटिल होने बच सकेंगे।




Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it