Top
Begin typing your search above and press return to search.

काम करने वाली सरकार का साथ दे : गौरीशंकर

कसडोल विधायक श्री गौरीशंकर अग्रवाल आज बलौदाबाजार विकासखंड के ग्राम  खैन्दा(डमरू), बोईरडीह, डमरू, नयापारा, मुसुवाठोड़ी, ताराशिव, अमलकुंडा और अहिल्दा ग्रामो का सघन दौरा कर ग्रामवासियो से आशीर्वाद लिया

काम करने वाली सरकार का साथ दे : गौरीशंकर
X

बलौदाबाजार। कसडोल विधायक श्री गौरीशंकर अग्रवाल आज बलौदाबाजार विकासखंड के ग्राम खैन्दा(डमरू), बोईरडीह, डमरू, नयापारा, मुसुवाठोड़ी, ताराशिव, अमलकुंडा और अहिल्दा ग्रामो का सघन दौरा कर ग्रामवासियो से आशीर्वाद लिया। श्री अग्रवाल सर्वप्रथम माँ दुर्गा के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आशीर्वाद लिया। इसके पश्चात श्री अग्रवाल ने नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए कहा कि लोगो को 5 साल में 1 बार जनप्रतिनिधि चुनने का मौका मिलता है इसलिए अपना मत सोच समझकर करे।काम करने वाली सरकार का साथ देकर पुन: चुने।

प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने मुख्यमंत्री बनने के बाद सबसे पहले गरीबो के भोजन की व्यवस्था के लिए मुख्यमंत्री खाद्यान्न सुरक्षा योजना में 1 एवं 2 रुपये किलों में चावल दिया। डॉ.रमन सिंह ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में संजीवनी एक्सप्रेस 108, महतारी एक्सप्रेस 102, स्मार्टकार्ड के माध्यम से 50 हजार रुपये तक के उपचार की सुविधा प्रदान कर स्वास्थ्य सुरक्षा की गारण्टी दी है।महिलाओं के सम्मान को बढ़ाने के लिए पंचायतों में 50 प्रतिशत आरक्षण, राशन कार्ड महिला मुखिया के नाम पर और स्मार्टफोन का वितरण भी महिलाओं को किया जाएगा। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने धान का समर्थन मूल्य 1550 रुपये प्रति क्विंटल से बढ़ा कर 1750 रुपये किया है। डॉ. रमन सिंह की सरकार किसानों को प्रति क्विंटल 300 रुपये का बोनस भी देगी।किसानों को अब 2050 रुपये प्रति क्विंटल की कीमत प्राप्त होगी। प्रधानमंत्री ने गांव-गरीब के आवास की चिंता भी की है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा संचालित प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवासहीन गरीबो को वर्ष 2022 तक पक्का मकान दिया जाएगा। इस योजना में आवास निर्माण के लिए 1 लाख 20 हजार रुपये, शौचालय निर्माण के लिए 12 हजार रुपये और मनरेगा के तहत 90 दिन की मजदूरी दिया जाएगा। श्री अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत मात्र 200 रुपये में गरीब परिवारों को 2 बर्नर वाला गैस चूल्हा दिया जा रहा है।

श्री अग्रवाल ने बताया कि प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना आदि की जानकारी देते हुए नागरिकों से इन योजना का लाभ उठाने का आग्रह किया।
इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुलोचना यादव, भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री संजय बाजपेयी,लवन मंडल अध्यक्ष श्री दुर्गा पटेल सहित सर्वश्री गिरधारी लाल वर्मा, दयावंत गायकवाड़, सुशील तिवारी, विजय यदु, रामकुमार साहू, शत्रुहन जायसवाल, नंदकुमार साहू, गोवेर्धन कश्यप, देवलाल साहू, पंचराम कैवर्त्य, दिलहरण ध्रुव झुमुक रात्रे, चंद्रिका पटेल, ज्ञानदास धृतलहरे, विकास अग्रवल, प्रांजल यादव, रामलाल कुर्रे, प्रमोद कुर्रे सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामवासी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
----------


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it