वाहन की ठोकर से ग्राम पंचायत सचिव की मौत
गरियाबंद ! जिला मुख्यालय से 23 किमी दूर ग्राम बिन्द्रानवागढ़ के समीप ग्राम पारागांव के पास अज्ञात वाहन की ठोकर से ग्राम पंचायत डुमरबाहरा के सचिव सेवक राम नेताम की मौत हो गई।

गरियाबंद ! जिला मुख्यालय से 23 किमी दूर ग्राम बिन्द्रानवागढ़ के समीप ग्राम पारागांव के पास अज्ञात वाहन की ठोकर से ग्राम पंचायत डुमरबाहरा के सचिव सेवक राम नेताम की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत डुमराबाहरा मे पदस्थ सचिव सेवक राम नेताम आज दोहपर करीब 1 बजे अपने निवासरत घर बेगरपाला से दुपहिया वाहन क्रमांक सीजी 04 एलके 7702 से ग्राम पंचायत गरियाबंद आ रहा था तभी बिन्द्रानवागढ़ के समीप ग्राम पारागांव के पास किसी अज्ञात वाहन द्वारा सचिव सेवक को पीछे से जबर्दस्त ठोकर मारी। जिससे सचिव वाहन सहित जमीन पर आ गिरा। वही ठोकर लगने से उसके दुपहिया वाहन का पिछला पुरी तहर नष्ट हो गया। घटना की जानकारी सचिव के परिजनो को लगने पर उसे तत्काल 108 के माध्यम से जिला अस्पताल गरियाबंद लाया गया। लेकिन यहां पहुचने से पहले ही रास्ते मे ही सचिव दम तोड़ चुका था। परिजनो का कहना है कि सचिव दोपहर करीब 1 बजे घर से निकला था और स्वस्थ ठीक नही होने के कारण बिन्द्रानवागढ़ से बस के माध्यम से पंचायत जाने की बात कही थी। लेकिन अचानक किस प्रकार से घटना घटित हो गई समझ नही आ रहा है। इसकी जानकारी पुलिस को मिलने पर पुलिस ने घटना के संबंध मे विवेचना आरंभ कर दी है। शाम होने के कारण शव का पोस्टमार्डम नही हो पाया शनिवार सुबह शव का पोस्टमार्डम कर परिजनो को सौप दिया जाएगा।
ज्ञात हो कि विगत दो वर्षो से सेवक राम नेताम ग्राम पंचायत डुमरबाहरा मे पदस्थ था जो आज अचानक गरियाबंद जनपद पंचायत मे मीटिंग रखने की सुचना के बाद अपने निवास ग्राम से गरियाबंद की ओर आ रहा था वही सुत्रो से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत मे पदस्थ समस्त सचिव के ऊपर कार्यो का अतिरिक्त बोझ डाले जाने के कारण समस्त सचिव काफी तनाव के स्थिति मे रहा करते है इसके साथ ही पंचायतो के सचिवो को आनंन फानन मे विभाग द्वारा मीटिंग की सुचना दी जाती है और उन्हे तत्काल मीटिंग मे उपस्थित होने को निर्देशित भी किया जाता है इसके साथ ही उनकी मीटिंग दोहपर से शुरू हो कर देर रात तक समाप्त होती थी यही स्थिति पिछले चार दिनो से होने की जानकारी सुत्रो से प्राप्त हो रही है। जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि मृतक सचिव बिते कल जनपद पंचायत के मीटिंग के बाद तनाव के स्थिति मे घर पहुचा और पुन: दूसरे दिन अचानक मिली मीटिंग की सुचना के बाद वह मोटरसाइकल के माध्यम से गरियाबंद की ओर आ रहा था तभी ये घटना घटी इसी तरह बिते कुछ माह पहले जनपद पंचायत मे चल रहे मीटिंग के दौरान एक सचिव तनाव के स्थिति मे आया और बेहोश होकर गिर पड़ा जिसे जिला अस्पताल मे भर्ती कराकर उपचार कराया गया था। इससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि पंचायत का सचिव एक छोटा सा पद होता है जिनका दायित्व ग्राम पंचायत स्तर पर करके ग्राम का विकास किया जाना था परंतु गरियाबंद के जिम्मेदार अधिकारियो के चलते इन्हे क्षमता से अधिक कार्य देकर इन्हे तनाव के स्थिति मे लाया जा रहा है जिससे सचिव के स्थिति मे बुरा असर पर पड़ा रहा है। वही घटना की जानकारी सचिव संघ को मिलते ही समस्त सचिवगण जिला अस्पताल पहुच गए। सचिव सेवक राम नेताम के आकस्मिक मृत्यु पर सचिव संघ ने दुख व्यक्त किया है। दुख व्यक्त करने वालो मे जनपद उपाध्यक्ष प्रवीण यादव, जनपद सदस्य युगल समदरिया, सचिव संघ अध्यक्ष तीजुराम चौहान, शत्रुधन साहू, किर्तन बघेल, मेद्यलाल साहू अजित नेताम, प्रमोद यादव, गितेश टेकाम, चतुरसिंह देव, तुलसराम ध्रुव, द्वारका प्रसाद राठौर, छबिराम कंवर, अनुज ठाकुर, गीता ठाकुर, दौलत सोनवानी, रामचंद यादव, गोविंद सेन, कन्हैयालाल ध्रुव, गैंदलाल ठाकुर, ललेश कुमार साहू, भागीरथी सिन्हा, दिलीप खरे, कन्हैयालाल देवांगन, चैतराम साहू, टोकेश्वर गजेन्द्र, कन्हैयालाल ध्रुव, शिवरतन नेताम सहित गरियाबंद ब्लाक के समस्त सचिवो द्वारा दुख व्यक्त किया गया।


