Top
Begin typing your search above and press return to search.

गरियाबंद कलेक्टर को अवमानना का नोटिस

बिलासपुर ! अवमानना याचिका पर आज हाईकोर्ट ने गरियाबंद कलेक्टर को नोटिस जारी कर तत्काल जवाब प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।

गरियाबंद कलेक्टर को अवमानना का नोटिस
X

बिलासपुर ! अवमानना याचिका पर आज हाईकोर्ट ने गरियाबंद कलेक्टर को नोटिस जारी कर तत्काल जवाब प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। रायपुर निवासी विद्यासागर सिंह एवं विनोद मांढऱे, कलेक्टर ऑफिस गरियाबंद में सहायक ग्रेड-3 के पद पर पदस्थ थे। सचिव राजस्व विभाग द्वारा इनका स्थानांतरण कलेक्टर ऑफिस गरियाबंद से जिला रायपुर कर दिया गया परंतु कलेक्टर गरियाबंद द्वारा इन्हें रायपुर हेतु रिलीव नहीं किये जाने से क्षुब्ध होकर इनके द्वारा उच्च न्यायालय बिलासपुर के समक्ष रिट याचिका दायर की गई थी। उक्त रिट याचिका में हाईकोर्ट द्वारा कलेक्टर गरियाबंद को यह निर्देशित किया गया था कि वे तत्काल उक्त कर्मचारियों को जिला रायपुर हेतु रिलीव करें, परंतु कलेक्टर गरियाबंद द्वारा उक्त कर्मचारियों को रायपुर हेतु रिलीव नहीं किया गया।
याचिकाकर्ताओं की ओर से अधिवक्ता अभिषेक पाण्डेय द्वारा अवमानना याचिका दायर की गई थी।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it