Begin typing your search above and press return to search.
शीत अवकाश के लिए बंद हुआ गंगोत्री मंदिर
उत्तराखंड में स्थित गंगोत्री मंदिर के दरवाजों को शुक्रवार को 6 महीने के शीत अवकाश के लिए बंद कर दिया गया

देहरादून। उत्तराखंड में स्थित गंगोत्री मंदिर के दरवाजों को शुक्रवार को 6 महीने के शीत अवकाश के लिए बंद कर दिया गया। धूमधाम और वैदिक भजनों के जाप के बीच, स्थानीय लोगों ने देवी गंगा की प्रतिमा को मुख्वा में रख दिया, जहां शनिवार से अगले छह महीनों तक पूजा की जाएगी। सेना के महल रेजिमेंट के जवानों ने समारोह के दौरान संगीत बजाया।
गंगोत्री चार तीर्थस्थलों का हिस्सा है जहां उत्तराखंड में वार्षिक तीर्थ यात्रा- 'चार धाम' होती है। इस तीर्थ यात्रा में हर साल लाखों लोग हिस्सा लेते है।
केदारनाथ और यमुनोत्री मंदिर शनिवार को शीत अवकाश के लिए बंद हो जाएंगे।
Next Story


