Top
Begin typing your search above and press return to search.

गणेशोत्सव समितियों ने किया हवन-पूजन एवं भंडारा 

विघ्न विनाशक गणपति महोत्सव पर गुरुवार  को जगह-जगह सार्वजनिक गणेशोत्सव समिति में हवन-पूजन व भंडारा का आयोजन किया

गणेशोत्सव समितियों ने किया हवन-पूजन एवं भंडारा 
X

पिथौरा। विघ्न विनाशक गणपति महोत्सव पर गुरुवार को जगह-जगह सार्वजनिक गणेशोत्सव समिति में हवन-पूजन व भंडारा का आयोजन किया गया।

इसके अलावा श्रद्धालुओं द्वारा घरों में विराजित गणेश प्रतिमा की पूजा अर्चना कर हवन-पूजन का कार्यक्रम किया गया। दूसरे दिन 13 सितम्बर को गणेश भगवान की प्रतिमा का विसर्जन धूमधाम से हर्षोल्लास के साथ किया जाएंगा। पिथौरा में स्थापित गणेश प्रतिमा के अवसर पर हवन-पूजन व भंडारा का आयोजन किया गया।

नगर के वार्ड नंबर 12 रानीसगर पारा बप्पा गणेश उत्सव समिति व सिद्धी विनायक गणेश उत्सव समिति में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी गणेश विसर्जन के एक दिन पूर्व हवन-पूजन व भंडारा का आयोजन किया गया।

इस दौरान सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भंडारा का ग्रहण किया। गणेशोत्सव समिति के द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it