Top
Begin typing your search above and press return to search.

गांधी जयन्ती पर दो अक्टूबर को होगा विधानसभा का विशेष सत्र

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर आगामी 02 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ विधानसभा का विशेष सत्र आहूत किया जाएगा

गांधी जयन्ती पर दो अक्टूबर को होगा विधानसभा का विशेष सत्र
X

रायपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर आगामी 02 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ विधानसभा का विशेष सत्र आहूत किया जाएगा।

विधानसभा अध्यक्ष डा.चरण दास महंत ने मानसून सत्र के समापन के मौके पर यह घोषणा की। उन्होने मानसून सत्र के दौरान सभी सदस्यों ने विशेष रूप से नए सदस्यों ने भी संसदीय कार्यों में गहरी रुचि और जन सेवा के कार्यों में अपनी ललक दर्शाई, यही ललक उन्हें आने वाले समय में एक अच्छा जनप्रतिनिधि साबित करेगी।

अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का विशेष रूप से आभार प्रकट करते हुए कहा कि विपरीत पारिवारिक परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने सदन में पूरे समय उपस्थित रहकर अपने संसदीय दायित्वों का निर्वहन किया।मुख्यमंत्री बघेल ने विधानसभा अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष सहित पक्ष विपक्ष के सभी सदस्यों द्वारा सदन की कार्यवाही के संचालन में दिए गए सहयोग के लिए आभार प्रकट किया।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it