Top
Begin typing your search above and press return to search.

गांधी व शास्त्री को सपा-कांग्रेस ने किया नमन

2 अक्टूबर को शहर में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 148वीं और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 113वीं जयंती पर उनके चित्रों पर फूल माला अर्पण की

गांधी व शास्त्री को सपा-कांग्रेस ने किया नमन
X

नोएडा। 2 अक्टूबर को शहर में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 148वीं और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 113वीं जयंती पर उनके चित्रों पर फूल माला अर्पण करके याद किया। इस दौरान लोगों को गांधीवादी सोच और शास्त्री जैसे विचारों से ही हमारे देश के लोगों को सही रास्ते पर चलने की शिक्षा मिलती है।

अहिंसा से हो सकते हैं सब काम

सपा नेता और यूपी के पूर्व मंत्री मदन चौहान ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को फूल अपर्ण किए और यहां मौजूद लोगों से कहा कि हम लोग गांधी जी के विचारों को अपनाकर कुछ भी काम कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने हमेशा विदेशी सामान का विरोध किया है तो फिर हम लोग क्यों चीनी सामान को अपने देश में खरीदते या बेचते हैं। साथ ही आज के समय में हमारी मातृ भाषा हिंदी को अंग्रेजी की तुलना में कोई महत्व नहीं दिया जाता। जो कि बिल्कुल गलत है। हमें जरूरत है कि हम लोग चीनी सामान का बहिष्कार करें और अपनी मातृ भाषा को देश- विदेश तक पहुंचाए।

इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारे देश की सरकारों को जरूरत है कि शिक्षा और स्वास्थ के क्षेत्र के बजट में बढ़ौतरी की जाए। गांधी और शास्त्री जयंती पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता कुंवर नूर मोहम्मद ने कहा कि जिस तरह गांधी जी ने अहिंसा के रास्ते पर चलकर देश को अंग्रेजों से आजादी दिलाई वह आज दुनिया भर के लिए मिसाल बन गया है।

वहीं कांग्रेस महानगर कांग्रेस कमेटी के महासचिव सतेंद्र शर्मा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने जिस तरह जय जवान जय किसान का नारा देकर देश के किसानों और जवानों को आत्म निर्भर बनाने का काम किया।

बापू विचार मंच ने धूमधाम से मनाई गांधी जयंती

बापू विचार मंच के द्वारा सेक्टर-12 स्थित ईशान म्यूजिक स्कूल में गांधी जयंती के अवसर पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मंत्री मदन चौहन और संचालन आर एन श्रीवास्तव द्वारा किया गया। बापू विचार मंच के रास्ट्रीय अध्यक्ष मदन चौहन ने बापू के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हम सभी को बापू के जीवन का अनुकरण करना चाहिए और सत्य और अहिंसा के मार्ग पर आगे बढ़ कर देश की सेवा करनी चाहिए। कार्यक्रम में अजीत सिंह, नरेश कुच्छल, राजेंदर मास्टर, राकेश मास्टर, अवधेश और अन्य गांधी वादी लोगो ने अपने विचार रखे।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it