Begin typing your search above and press return to search.
जौनपुर में दोस्त ने चाकू मार उतारा मौत के घाट
उत्तर प्रदेश में जौनपुर के शाहगंज इलाके के बडौना गांव में अपने साथी के साथ शौच को गये गये युवक पर दोस्त ने ही चाकू से वार कर दिया

जौनपुर । उत्तर प्रदेश में जौनपुर के शाहगंज इलाके के बडौना गांव में अपने साथी के साथ शौच को गये गये युवक पर दोस्त ने ही चाकू से वार कर दिया जिससे उसकी मृत्यु हो गई।
पुलिस ने आज यहां कहा कि कल देर शाम हुई इस घटना में युवक को अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने मृत घेाषित कर दिया ।
पुलिस ने कहा कि बडौना गांव निवासी सतीश मंगलवार की देर शाम घर से अपने गांव के साथी के साथ शौच के लिए गांव के बगल स्थित एक तालाब पर गया था। जहां दोस्त उसके सीने पर चाकू से प्रहार कर फरार हो गया । पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है ।
Next Story


