Top
Begin typing your search above and press return to search.

फ्रेशर पार्टी में विद्यार्थियों को अच्छा इंसान बनने के लिए किया प्रेरित

रक्षपाल बहादुर मैनेजमेंट संस्थान ग्रेटर नोएडा में फ्रेशर पार्टी का अयोजन किया गया, कार्यक्रम का उद्घाटन संस्थान की एक्जिक्यूटिव चैयरपर्सन वीना माथुर ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया

फ्रेशर पार्टी में विद्यार्थियों को अच्छा इंसान बनने के लिए किया प्रेरित
X

ग्रेटर नोएडा। रक्षपाल बहादुर मैनेजमेंट संस्थान ग्रेटर नोएडा में फ्रेशर पार्टी का अयोजन किया गया, कार्यक्रम का उद्घाटन संस्थान की एक्जिक्यूटिव चैयरपर्सन वीना माथुर ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं को उनके अच्छे भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

डायरेक्टर डॉ. विभा सिंह ने सभी जूनियर एवं सीनियर छात्र-छात्राओं को उनके फे्रशर पार्टी के लिए किए गए प्रयासों की सराहना की एवं उन्होंने सभी जूनियर को अपने सीनियर से अच्छे संबंध बनाने के साथ अच्छा इंसान बनने की सलाह दी। इस अवसर पर जूनियर व सीनियर छात्र-छात्राओं ने मिलकर स्टेज पर रंगारंग कार्यक्रम जैसे कि सोलो सांग, सोलो डॉस, ग्रुप डांस, फैशन शो, कामेडी शो, आदि प्रस्तुत कर फे्रशर पार्टी की रौनक बढ़ाई।

सर्वप्रथम बीबीए तृतीय वर्ष के प्रीतम गुप्ता एवं बीसीए द्वितीय वर्ष की रोशनी ने हाई हील की धुन पर डांस कर एक धमाकेदार प्रस्तुति दी। एमबीए की अंजलि पिया बस तेरी मैं धुन पर सभी का ध्यान आकर्षित किया।

कामेडी शो सवालो की बौछार को देखकर सभी दर्शक अपनी हसी को काबू नही कर पाये। अन्त में सीनियर छात्र-छात्राओं ने जूनियर छात्र-छात्राओं को उपहार देकर सम्मानित किया एवं सभी छात्र-छात्राओं ने स्टेज पर डांस कर खूब मस्ती की।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it