Top
Begin typing your search above and press return to search.

दिव्यांग स्कूली  बच्चों के लिए निशुल्क संडे स्पेशल क्लास

मित्र मंडल पिथौरा द्वारा दिव्यांग स्कूली  बच्चों के लिए निशुल्क  संडे स्पेशल  क्लास का संचालन साहू अकादमी में किया जा रहा

दिव्यांग स्कूली  बच्चों के लिए निशुल्क संडे स्पेशल क्लास
X

पिथौरा। मित्र मंडल पिथौरा द्वारा दिव्यांग स्कूली बच्चों के लिए निशुल्क संडे स्पेशल क्लास का संचालन साहू अकादमी में किया जा रहा है। कला शिक्षा पर आधारित इस विशेष पाठशाला में 22 बच्चों ने पंजीयन कराया है।

कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान से हुआ । कार्यक्रम की शुरुआत में हिंदी दिवस को दृष्टिगत रखते हुए बच्चो को हिंदी की उपयोगिता के बारे में जानकारी दी गई तथा हिंदी की अधिकाधिक उपयोग करने के लिए आग्रह किया गया। इस दौरान दिव्यांग बच्चों द्वारा गीत,कविता का प्रस्तुतीकरण किया गया ।

साहू अकादमी की टीचर अर्पणा सिंह ने बच्चों को प्रेरक गीत सुनाया ।संडे स्पेशल क्लास के शिक्षक हेमन्त खुटे ने ओरिगेमी पर आधरित गतिविधि कराई जिसमे बच्चों ने फूल,नाव,सांप,एरोप्लेन आदि की आकृतियां आर्ट एंड क्राप्ट पेपर से बनायी। दिव्यांग मित्र मंडल के संयोजक बीजू पटनाययक मार्गदर्शक के रूप में उपस्थित थे।इस दरमियान दिव्यांग बच्चों के अभिभावक भी उपस्थित रहे।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it