Top
Begin typing your search above and press return to search.

मैनपुरी जेल से 4 कैदी फरार

मैनपुरी ! उत्तर प्रदेश के जनपद मैनपुरी के जिला कारागार की निमार्णाधीन दीवार फांदकर चार कैदी फरार हो गए।

मैनपुरी जेल से 4 कैदी फरार
X

मैनपुरी ! उत्तर प्रदेश के जनपद मैनपुरी के जिला कारागार की निमार्णाधीन दीवार फांदकर चार कैदी फरार हो गए। पुलिस ने चारों फरार कैदियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश तेज कर दी है।

पुलिस के अनुसार, सोमवार को होली त्योहार का फायदा उठाकर जिला कारागार चार कैदी मुरशाद उर्फ आशू उर्फ पहलवान उर्फ फारूक, राजेंद्र सिंह रावत, सुनील कुमार व योगेश मैनपुरी की निमार्णाधीन दीवार फांदकर फरार हो गए।

फरार कैदी मुरशाद के खिलाफ थाना कंकरखेड़ा जनपद मेरठ में 16 मामले दर्ज हैं। उसे 2015 में सहारनपुर से मैनपुरी स्थानांतरित किया गया था। रावत को आजीवन कारावास की सजा मिली है। कैदी सुनील कुमार और योगेश पर भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

पुलिस ने फरारी के संबंध में वरिष्ठ कारागार अधीक्षक की तहरीर पर थाना कोतवाली में भादवि की धारा 324 के तहत मुकदमा दर्ज कर चारों फरार कैदियों की तलाश शुरू कर दी है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it