Begin typing your search above and press return to search.
कार और बस की टक्कर में चार लोगों की मौत
कर्नाटक के शिमोगा में एक कार और बस की टक्कर में आज चार लोगों की मौत हो गयी

शिमोगा| कर्नाटक के शिमोगा में एक कार और बस की टक्कर में आज चार लोगों की मौत हो गयी।
पुलिस ने बताया कि मृतक नड्डाहल्ली के निवासी हैं। वे लोग एक शादी समारोह से वापस आ रहे थे तभी यह दुर्घटना हुई। उन्होंने कहा कि कार चालक ने एक बाइक से बचने की कोशिश में विपरीत दिशा से आ रही एक बस में टक्कर मार दी। इस घटना में घायल हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Next Story


