Begin typing your search above and press return to search.
बिजली गिरने से चार बच्चे झुलसे
उत्तर प्रदेश में अयोध्या जिले के बीकापुर कोतवाली क्षेत्र में आज पशु चरा रहे चार बच्चों पर बिजली गिरी

अयोध्या। उत्तर प्रदेश में अयोध्या जिले के बीकापुर कोतवाली क्षेत्र में आज पशु चरा रहे चार बच्चों पर बिजली गिरी गई जिससे वे गंभीर रुप से झुलस गये जबकि एक भैंस की मौत हो गयी है।
पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होनें कहा कि बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के मलेथू कनक रेलवे स्टेशन के पास स्थित प्लाट पर चार बच्चे भैंस चरा रहे थे । इस दौरान अचानक बिजली गिरने से चार बच्चे शिवाकांत,दीपक गुप्ता, अनूप कुमार और रवि झुलस गये।
उन्होंने कहा कि बच्चों को ईलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया हे। जिले में सुबह से ही भारी बारिश हो रही है। बिजली गिरने से कई स्थानों पर बिजली आपूर्ति ठप हो गयी है।
Next Story


