Begin typing your search above and press return to search.
लूट के मामले में 4 गिरफ्तार
बिहार में सारण जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में कल हुए लूट के मामले में पुलिस ने चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है

छपरा। बिहार में सारण जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में कल हुए लूट के मामले में पुलिस ने चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक हरकिशोर राय ने आज यहां बताया कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दालमोट फैक्ट्री के पास एक ट्रक चालक से शनिवार को 5000 रुपये की लूट की गई थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है। मामले में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रामनगर निवासी धर्मेंद्र महतो, सुनील कुमार, दिलीप महतो और दुर्गेश महतो को गिरफ्तार किया गया है।
श्री राय ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों के पास से चाकू समेत अन्य सामान बरामद किये गये हैं। अपराधियों से पूछताछ की जा रही है।
Next Story


