Top
Begin typing your search above and press return to search.

जयपुर को मिला फेवरेट इंडियन सिटी कोंडे नेस्ट ट्रैवलर रीडर्स अवार्ड

राजस्थान की राजधानी पिंक सिटी जयपुर को फेवरेट इंडियन सिटी कोंडे नेस्ट ट्रैवलर रीडर्स अवार्ड से सम्मानित किया गया है

जयपुर को मिला फेवरेट इंडियन सिटी कोंडे नेस्ट ट्रैवलर रीडर्स अवार्ड
X

नई दिल्ली। राजस्थान की राजधानी पिंक सिटी जयपुर को फेवरेट इंडियन सिटी कोंडे नेस्ट ट्रैवलर रीडर्स अवार्ड से सम्मानित किया गया है। नई दिल्ली के द लोधी में गुरुवार की रात आयोजित 8वें सिटी कोंडे नेस्ट ट्रैवलर रीडर्स वार्षिक अवार्ड समारोह में पर्यटन विभाग, राजस्थान की नई दिल्ली में अतिरिक्त निदेशक डॉ. गुंजीत कौर ने कोंडे नेस्ट ट्रैवलर रीडर्स की मुख्य संपादक दिव्या थानी के हाथों यह अवार्ड ग्रहण किया।

समारोह में पर्यटन उद्योग से जुड़ी विभिन्न श्रेणियों में अलग - अलग राज्यों के प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने राजस्थान विशेष कर गुलाबी शहर जयपुर को देश- विदेश में पर्यटकों का सबसे पसंदीदा शहर निरूपित करते हुए इसकी हैरिटेज थाती की विशेष रूप से चर्चा की।

उन्होंने बताया कि पर्यटन के विश्व प्रसिद्ध दिल्ली-जयपुर-आगरा गोल्डन ट्रायंगल की वजह से भारत में आने वाला हर तीसरा विदेशी पर्यटक पिंक सिटी जयपुर की खूबसूरती एवं ऐतिहासिक विरासत का साक्षी बनने यहां अवश्य भ्रमण के लिए आता है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it