Top
Begin typing your search above and press return to search.

सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश वेंकटचला का निधन

सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) एन. वेंकटचला का 90 साल की उम्र में बुधवार सुबह निधन हो गया

सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश वेंकटचला का निधन
X

नई दिल्ली। सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) एन. वेंकटचला का 90 साल की उम्र में बुधवार सुबह निधन हो गया।

उन्होंने तत्कालीन मैसूर उच्च न्यायालय में 1955 में बतौर वकील पंजीकरण कराया था। न्यायमूर्ति वेंकटचला ने कर्नाटक उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में सेवा दी थी, और उसके बाद वह शीर्ष अदालत में न्यायाधीश नियुक्त हुए थे।

वह कर्नाटक के लोकायुक्त भी रह चुके थे, और उस दौरान भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने और कई सरकारी कार्यालयों में छापे मारने के आदेश देने के लिए वह चर्चित हुए थे। भ्रष्ट लोगों में उनके नाम से भय पैदा हो जाता था।

वह जुलाई 1992 से जुलाई 1995 तक सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश थे।

न्यायमूर्ति वेंकटचला ने सीने में दर्द की शिकायत की और उसके बाद उन्हें एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।

उनका जन्म 30 जुलाई, 1930 को कर्नाटक में कोलार जिले के मित्तूर गांव में हुआ था।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it