Begin typing your search above and press return to search.
पूर्व विधायक तनावड़े गोवा भाजपा के अध्यक्ष नियुक्त
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व विधायक व राज्य के महासचिव सदानंद तनावड़े को औपचारिक रूप से आज पार्टी का राज्य अध्यक्ष नियुक्त किया गया

पणजी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व विधायक व राज्य के महासचिव सदानंद तनावड़े को औपचारिक रूप से आज पार्टी का राज्य अध्यक्ष नियुक्त किया गया। तनावड़े शनिवार को शीर्ष पद के लिए एकमात्र उम्मीदवार के तौर पर उभरे। थिविम विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के पूर्व विधायक तनावड़े पार्टी के आंतरिक चुनाव में शनिवार को अकेले नामित हुए।
तनावड़े को भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पर्यवेक्षक अविनाश राय खन्ना की मौजूदगी में औपचारिक रूप से राज्य का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उन्हें पणजी में एक समारोह में अध्यक्ष चुना गया।
तनावड़े ने राज्यसभा सांसद विनय तेंदुलकर से प्रभार ग्रहण किया। तेंदुलकर 2012 से दो कार्यकाल तक गोवा भाजपा के अध्यक्ष रहे हैं।
Next Story


