ग्वाटेमाल शहर से मैक्सिको के पूर्व गवर्नर गिरफ्तार
मैक्सिको में वेराक्रुज राज्य के पूर्व गवर्नर जेवियर ड्यूरटे को भ्रष्टाचार के आरोप में कल रात ग्वाटेमाल शहर से गिरफ्तार किया गया है। मैक्सिको पुलिस को गत पांच माह से उसकी तलाश थी
ग्वाटेमाल सिटी। मैक्सिको में वेराक्रुज राज्य के पूर्व गवर्नर जेवियर ड्यूरटे को भ्रष्टाचार के आरोप में कल रात ग्वाटेमाल शहर से गिरफ्तार किया गया है। मैक्सिको पुलिस को गत पांच माह से उसकी तलाश थी।
राष्ट्रीय पुलिस ने एक बयान में कहा है कि जेवियर ड्यूरटे पर भ्रष्टाचार और अपराध के आरोप हैं । उसे ग्वाटेमाल की राजधानी से 130 किमी पश्चिम पैनजशेल्ले में हिरासत में लिया गया और अब उसे मैक्सिको प्रत्यर्पित किया जा सकता है।
ग्वाटेमाला के राष्ट्रीय पुलिस के उप निदेशक स्टू वेलास्को ने कहा,“पूर्व में वेराक्रुज राज्य के गवर्नर रह चुके ड्यूरटे मैक्सिको पर्यटक के रूप में वापस जाना चाहता था। ग्वाटेमाल स्थित मैक्सिकन दूतावास में आपराधिक जांच के प्रमुख उमर गार्सिया ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा,“ ड्यूरटे ने संभवतः नवंबर के शुरू में ग्वाटेमाला में प्रवेश किया था और ग्वाटेमाला में रहने के दौरान उसने निजी विमानों का इस्तेमाल किया। वहीं ड्यूरटे ने किसी भी तरह के भ्रष्टाचार के आरोप से इंकार किया है।


