Top
Begin typing your search above and press return to search.

पूर्व कानून मंत्री हंसराज भारद्वाज का निधन

पूर्व कानून मंत्री हंसराज भारद्वाज का दिल का दौरा पड़ने से रविवार को निधन हो गया। वह 82 साल के थे

पूर्व कानून मंत्री हंसराज भारद्वाज का निधन
X

दिल्ली। पूर्व कानून मंत्री हंसराज भारद्वाज का दिल का दौरा पड़ने से रविवार को निधन हो गया। वह 82 साल के थे। हंसराज भारद्वाज 2009 से 2014 तक केंद्रीय कानून मंत्री थे। किडनी से जुड़ी समस्या के कारण उन्हें मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके बेटे अरुण भारद्वाज ने बताया कि उनके पिता का अंतिम संस्कार निगम बोध घाट पर सोमवार शाम चार बजे किया जाएगा।

हंसराज भारद्वाज ने कर्नाटक और केरल के राज्यपाल की भूमिका निभाई थी। वह कांग्रेस के उन नेताओं में रहे जो हमेशा खुलकर राहुल गांधी की नेतृत्व क्षमता पर सवाल उठाते रहे।

हंसराज ने साल 2018 में कहा था, "मैं राहुल गांधी को एक नेता के रूप में स्वीकार नहीं करता। वह इस बात को तभी समझेंगे जब वह कोई पद प्राप्त करेंगे।"

s


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it