Top
Begin typing your search above and press return to search.

राजकीय समारोह के रूप में मनाई जाएगी पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली की जयंती

बिहार सरकार ने प्रत्येक वर्ष 28 दिसंबर को पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री स्व. अरुण जेटली की जयंती राजकीय समारोह के रूप में मनाए जाने की आज घोषणा की।

राजकीय समारोह के रूप में मनाई जाएगी पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली की जयंती
X

पटना। बिहार सरकार ने प्रत्येक वर्ष 28 दिसंबर को पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री स्व. अरुण जेटली की जयंती राजकीय समारोह के रूप में मनाए जाने की आज घोषणा की।

पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव अमृत लाल मीणा ने आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में यहां हुई मंत्रिपरिषद की बैठक के बाद बताया कि पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री स्व. अरुण जेटली की जयंती प्रत्येक वर्ष 28 दिसंबर को राजकीय समारोह के रूप में मनाये जाने के प्रस्ताव की स्वीकृति दी गई है।

इस वर्ष 28 दिसंबर को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यहां श्री जेटली की पत्नी संगीता जेटली एवं परिवार के अन्य सदस्यों की उपस्थिति में कंकड़बाग पार्क संख्या- 31 में पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री श्री जेटली की नवस्थापित आदमकद प्रतिमा का लोकार्पण किया और कहा, “श्री जेटली बिहार के रहनेवाले नहीं थे लेकिन उनका बिहार से विशेष लगाव था। बिहारियों के प्रति उनके मन में आदर का भाव था। उन्होंने बिहार के लिए जो सहयोग किया है, उसे हम नहीं भूल सकते।”


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it