Begin typing your search above and press return to search.
पूर्व कांग्रेस विधायक परुलेकर का निधन
कांग्रेस नेत्री और पूर्व विधायक कल्पना परुलेकर का आज लंबी बीमारी के चलते मध्यप्रदेश के इंदौर के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया।

इंदौर । कांग्रेस नेत्री और पूर्व विधायक कल्पना परुलेकर का आज लंबी बीमारी के चलते मध्यप्रदेश के इंदौर के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। उज्जैन संसदीय क्षेत्र के महिदपुर से पूर्व विधायक कल्पना परुलेकर को यहां मल्टी ऑर्गन फेल्योर होने की वजह से बीती 21 दिसम्बर को भर्ती कराया गया था। लगातार हालत बिगड़ने पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था।
चिकित्सकों के अनुसार आज सुबह साढ़े नौ बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। मध्यप्रदेश की राजनीति में अपने तेजतर्रार व्यवहार और मुखर रुख के लिए चर्चित कल्पना परुलेकर के अंतिम दर्शन के लिए यहां अस्पताल में अनेक लोग पंहुचे। सूत्रों के मुताबिक उनका पार्थिव शरीर यहां से महिदपुर ले जाया जाएगा, जहां आज ही उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
Next Story


