Top
Begin typing your search above and press return to search.

कांग्रेस के पूर्व विधायक भाजपा में हुए शामिल

मध्यप्रदेश के सागर जिले के एक पूर्व कांग्रेस विधायक ने आज भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ले ली।

कांग्रेस के पूर्व विधायक भाजपा में हुए शामिल
X

भोपाल, 24 दिसंबर: मध्यप्रदेश के सागर जिले के एक पूर्व कांग्रेस विधायक ने आज भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ले ली।
देवरी से कांग्रेस के पूर्व विधायक रहे बृज बिहारी पटेरिया आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में यहां भाजपा में शामिल हो गए। इस दौरान नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह भी उपस्थित रहे।
श्री पटेरिया कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में से माने जाते हैं। वे 1998 में कांग्रेस से चुनाव जीते थे।
श्री पटेरिया के भाजपा के शामिल होने पर मंत्री श्री सिंह ने ट्वीट कर उन्हें बधाई दी। उन्होंने लिखा कि देवरी (सागर) से कांग्रेस पार्टी के पूर्व विधायक श्री पटेरिया आज भाजपा परिवार में शामिल हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व व नीतियों से प्रेरित हो श्री पटेरिया ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it