Begin typing your search above and press return to search.
गुरदेव बादल के निधन पर सुखबीर बादल ने दुख जताया
पंजाब के पूर्व कृषि मंत्री गुरदेव बादल का आज सुबह लुधियाना के डीएमसी मेेडिकल काॅलेज में निधन हो गया। वह 85 वर्ष के थे। उनके परिवार में दो बेेटे तथा दो बेेटियां हैं
चंडीगढ़़। पंजाब के पूर्व कृषि मंत्री गुरदेव बादल का आज सुबह लुधियाना के डीएमसी मेेडिकल काॅलेज में निधन हो गया। वह 85 वर्ष के थे। उनके परिवार में दो बेेटे तथा दो बेेटियां हैं।
अकाली दल के वरिष्ठ नेता बादल पिछली अकाली सरकार में कृषि मंत्री थे। वह लंबेे समय से बीमार चल रहे थे और आज सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार शाम को फरीदकोेट में किया जायेगा। वह मुक्तसर जिले के पंजगरायीं गांव के थे।
वह पिछड़़े तथा गरीबों की भलाई के लिये जीवनपर्यन्त काम करते रहे । पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल तथा अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल सहित अनेक अकाली नेताओं ने उनके निधन पर दुख जताया है तथा दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की। उन्होंने शोकाकुल परिवार के प्रति समवेदना जतायी है।
Next Story


