यात्रियों की सुविधा के लिए रेल यात्री सेवा समिति ने किया निरीक्षण
रेल यात्री सेवा समिति के सदस्यों की टीम सोमवार फरीदाबाद रेलवे स्टेशन और न्यू टाउन स्टेशन का दौरा करने पहुंची। टीम को स्टेशन परिसर में जगह जगह गंदगी के ढ़ेर देखने का मिले।

फरीदाबाद। रेल यात्री सेवा समिति के सदस्यों की टीम सोमवार फरीदाबाद रेलवे स्टेशन और न्यू टाउन स्टेशन का दौरा करने पहुंची। टीम को स्टेशन परिसर में जगह जगह गंदगी के ढ़ेर देखने का मिले। वहीं कई अन्य खामियां भी जांच के दौरान सामने आई। जिन्हें देखकर समिति के मेंबर रेलवे अधिकारियों भड़क उठे।
इस दौरान उन्होंने स्टेशन अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि ए ग्रेड श्रेणी का स्टेशन और यात्रियों को थर्ड क्लॉस की सुविधाएं दी जा रही है। इस दौरान टीम ने यात्री से बात की।
रेलवे समिति टीम में चेयरमैन लाल बिहारी तिवारी, कैलाश नाथ शर्मा लखनऊ से, राकेश बी साह सूरत से, पंकज पाठक असम से, मान सिंह चौहान राजस्थान से व राकेश प्रतापगढ़ से सहित करीब 16 सदस्य शामिल रहे। समिति की टीम दोपहर ढाई बजे ओल्ड फरीदाबाद स्टेशन पहुंची। जहां उनका रेलवे अधीक्षक केसी मीना ने स्वागत किया। इसके बाद टीम मेंबर अधीक्षक कार्यालय में पहुंचे।
कार्यालय में पंडित जवाहर लाल नेहरु और महात्मा गांधी की कोई तस्वीर नहीं दिखने पर वह भटक उठे। उन्होंने कहा कि इन तस्वीरों को अवश्य लगवाया जाए। इसके बाद उन्होंने रेलवे परिसर में यात्रियों के लिए बने शुलभ शौचालयों को निरीक्षण जिनमें दुर्गंध उठ रही थी। निरीक्षण के दौरान टीम को पूरे स्टेशन परिसर में कहीं भी रेल इंडीकेटर नहीं दिखे। इस पर उन्होंने स्टेशन अधिकारियों से जबाव तलब किया।


