15 साल से निगम ने नहीं बनवाया नाला
निगम प्रशासन चांटीडीह क्षेत्र में नाला निर्माण नहीं करा पा रहा है। पिछले पंद्रह साल से चांटीडीह निवासी नाला का पानी घरों में प्रवेश करने से बरसात के मौसम में परेशान हैं
चांटीडीह निवासी परेशान, घरों और स्कूल में पसरी है गंदगी
निजी जमीन बन रही निर्माण में बाधा
बिलासपुर। निगम प्रशासन चांटीडीह क्षेत्र में नाला निर्माण नहीं करा पा रहा है। पिछले पंद्रह साल से चांटीडीह निवासी नाला का पानी घरों में प्रवेश करने से बरसात के मौसम में परेशान हैं। जबकि निगम प्रशासन का कहना है कि निजी जमीन में नाला होने के कारण नाले का निर्माण नहीं हो पा रहा है। मगर चांटीडीह के हाईस्कूल के पास नाला होने के कारण स्कूल में नाले का पानी भरा रहता है। चांटीडीह के निवासी बरसात के मौसम में नाले का पानी घरों में घुसने की निगम प्रशासन से कई बार शिकायत की गई है परंतु निगम प्रशासन ने नाला निर्माण को लेकर जमीन मालिक से जमीन लेने की चर्चा तक नहीं की है। जबकि चांटीडीह के पार्षद का कहना है कि जमीन मालिक नाला निर्माण के लिए जमीन देने को तैयार है। मगर निगम प्रशासन नाला के लिए जमीन अधिग्रहण की कार्रवाई क्यों नहीं कर रहा है। क्षेत्रवासी नाला का निर्माण नहीं होने से काफी परेशान हैं।
पिछले पंद्रह साल से चांटीडीह के निवासी नाला का पानी घरों में घुसने के कारण परेशान है। मगर निगम प्रशासन पंद्रह साल में नाला का निर्माण नहीं कर पा रहा है। जबकि वार्डवासी नाला निर्माण को लेकर कई बार शिकायत निगम प्रशासन से कर चुके हैं। उसके बाद भी निगम प्रशासन नाला के निर्माण को लेकर कार्रवाई नहीं कर पाई है। यहां तक कि नाले का पानी बरसात के मौसम में घरों में प्रवेश करता है। जबकि निगम प्रशासन का कहना है कि नाले का निर्माण में निजी जमीन आने के कारण निर्माण नहीं हो पा रहा है मगर चांटीडीह के पार्षद का कहना है कि जमीन मालिक नाला निर्माण के लिए जमीन देने को तैयार हो गया हे मगर निगम प्रशासन जमीन अधिग्रहण करने की कार्रवाई नहीं कर रहा है। हाईस्कूल में भी नाले का पानी भरा रहता है। स्कूल के बच्चों को स्कूल आने जाने में काफी परेशानी होती है। बड़ा नाला होने के कारण गंदा पानी नाले से बाहर जाता है। लेकिन कच्चा नाला होने के कारण बरसात के दिनों में नाला उफान में होता है। चांटीडीह के अधिकांश घरों में गंदगी प्रवेश कर जाती है।
चांटीडीह के निवासी निगम प्रशासन के कार्य से काफी आक्रोश में है। चांटीडीह के एक निवासी का कहना है कि नाला निर्माण बरसात के मौसम के पहले नहीं हुआ तो विधानसभा चुनाव का बहिष्कार किया जाएगा। मगर निगम प्रशासन का दावा खोखला साबित हो रहा है। चांडीडीह निवासी उग्र आंदोलन को लेकर योजना बना रहे हैं।


