Top
Begin typing your search above and press return to search.

पराग्वे में फुटबाल दोबारा शुरू करने का कार्यक्रम स्थगित

पराग्वे फुटबाल संघ (एपीएफ) ने तीन क्लब में कोरोनावायरस का मामला पाए जाने के बाद फिर से शुरू होने वाले फस्र्ट डिवीजन सीजन को स्थगित कर दिया है।

पराग्वे में फुटबाल दोबारा शुरू करने का कार्यक्रम स्थगित
X

असुनसियोन | पराग्वे फुटबाल संघ (एपीएफ) ने तीन क्लब में कोरोनावायरस का मामला पाए जाने के बाद फिर से शुरू होने वाले फस्र्ट डिवीजन सीजन को स्थगित कर दिया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, डोक डी अक्टूबरे, गौरानी और सेन लोरेंजो क्लब में कई सारे कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद सीजन को स्थगित कर दिया गया है। इन क्लबों ने इस सप्ताह ही कोरोना टेस्ट किए थे।

एपीएफ ने एक बयान में कहा, "यह निर्णय बचाव को लेकर लिया गया है, जिसमें सभी लोगों के जीवन शामिल हैं और महामारी से निपटने के लिए वे राष्ट्रीय प्रयासों में अपना योगदान देते हैं।"

इसके अलावा एपीएफ ने फस्र्ट डिवीजन के सभी खिलाड़ियों, कोच और अन्य स्पोर्ट स्टाफ की भी जांच करने का आदेश दिया है।

टूर्नामेंट की शुरुआत शुक्रवार से होनी थी और इसे कम से कम 22 जुलाई तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it