Top
Begin typing your search above and press return to search.

ग्राम माठ के गौठान में ध्वजारोहण किया गया

समीपस्थ ग्राम माँठ में स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन का पर्व बड़े धूम धाम से मनाया

ग्राम माठ के गौठान में ध्वजारोहण किया गया
X

खरोरा। समीपस्थ ग्राम माँठ में स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन का पर्व बड़े धूम धाम से मनाया गया । ग्राम पंचायत भवन माँठ व गौठान में ग्राम के सरपंच सुरेन्द्र वर्मा ने ध्वजारोहण किया वही शासकीय पूर्व माघ्यमिक व शासकीय प्राथमिक शाला में अध्यक्ष संतोष वर्मा ने तो आंगनबाड़ी केंद्र एक मे उपसरपंच जितेंद्र वर्मा ने व दो में ग्राम सभा अध्यक्ष भगवती पटेल ने ध्वजारोहण किया ।

महिला समूह द्वारा कृषि साख सहकारी समिति के उपाध्यक्ष दुलारी वर्मा व निर्मला वर्मा ने ध्वजारोहण कर झंडे को सलामी दी व स्कूली बच्चों द्वारा मार्च फ़ास्ट कर रैली निकालकर पूरे गांव का भ्रमण किया गया।इस अवसर पर सरपंच श्री वर्मा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आजादी के महत्व को समझना और संजो कर रखना हम सब कर्तव्य है।

आजादी के महत्व को तो वही समझ सकता है जिसने गुलामी देखी है।कार्यक्रम में मुख्यरूप से सरपंच सुरेन्द्र वर्मा , उपसरपंच जितेंद्र वर्मा ,ग्राम सभा अध्यक्ष भगवती पटेल, उपाध्यक्ष नरोत्तम वर्मा, शिक्षाविंद सेवक राम वर्मा,पंचगण शिव कुमार वर्मा,चिंताराम वर्मा, शशि यादव,दिलीप भारद्वाज,बिनेड़ी भारद्वाज,राजेश्वरी पटेल,प्रभा वर्मा,प्रधानपाठक आशाराम वर्मा,दिनेश कुर्रे,वीरकुमार वर्मा,शिक्षक तुकाराम चन्द्राकर, रतन लाल वर्मा,शिक्षिका सरस्वती वर्मा,स्वल्पा सातपुते,गंगोत्री साहू ,मंजू देवांगन,श्रीमती वर्मा व श्रीमती साहू मेडम सहित ग्रामवासी बलदेव वर्मा,चन्द्रिका वर्मा,लिसम उइके, रामाधार ,मोतिम पटेल, हठीयारिन बैरागी ,मनीषा वर्मा सहित छात्र छत्राएँ व बहुत से लोग उपस्थित थे।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it