Top
Begin typing your search above and press return to search.

सेना की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के पांच सैनिक ढेर

जम्मू-कश्मीर के तंगधर सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से बिना किसी उकसावे के की गयी फायरिंग के जवाब में भारतीय सेना की कार्रवाई में पाकिस्तान के पांच सैनिकों के मारे जाने की रिपोर्ट है।

सेना की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के पांच सैनिक ढेर
X

नई दिल्ली । जम्मू-कश्मीर के तंगधर सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से बिना किसी उकसावे के की गयी फायरिंग के जवाब में भारतीय सेना की कार्रवाई में पाकिस्तान के पांच सैनिकों के मारे जाने की रिपोर्ट है।

सेना के सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तान की ओर से रविवार रात संघर्ष विराम का उल्लंघन कर की गयी अकारण फायरिंग में सेना के दो जवान शहीद हो गये , एक नागरिक मारा गया और दो अन्य घायल हो गये। इसके बाद सेना की ओर से इसका करारा जवाब दिया गया जिसमें पाकिस्तानी सेना को काफी नुकसान होने की खबर है। पाकिस्तान की ओर से आतंकवादियों की घुसपैठ कराने के लिए अकारण गोलीबारी की गयी थी।

पाकिस्तान सैनिकों ने बिना किसी उकसावे के कुपवाड़ा जिले के टिटवाल सेक्टर में भारत की अग्रिम चौकी और रिहायशी इलाकों को लक्षित करके मोर्टार से गोले दागे और स्वचालित अथियारों से अंधाधुंध गोलीबारी की।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it