Top
Begin typing your search above and press return to search.

पांच नक्सली गिरफ्तार

Five Maoists arrested

पांच नक्सली गिरफ्तार
X

कोण्डागांव ! पूरा का पूरा मर्दापाल थाना नक्सलियों का गढ़ माना जाता है। इस नक्सल गढ़ से जिला पुलिस की डीआरजी, एसटीएफ और आईटीबीपी 41 वीं बटालियन ने संयुक्त कार्रवाही कर 5 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। इन नक्सलियों पर आरोप है कि वे भानपुरी एरिया कमेटी में सक्रिय जनमिलिशिया सदस्य हैं और क्षेत्र में जब भी सुरक्षा जवान गस्त में आते थे, वे उन पर हमला करते थे। इनकी गिरफ्तारी से नक्सलियों के आगामी मनसूबों के बारे में पुलिस को काफी जानकारी मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। दो दिनों पूर्व थाना मर्दापाल क्षेत्र में डीआरजी पुलिस बल, एसटीएफ और आईटीबीपी 41 वीं बटालियन की संयुक्त दल गस्त के लिए लिए रवाना हुई। गस्त के दौरान सुरक्षा जवानों की टोली मटवाल, एरण्डवाल, हांदापाल, छितपानी, तुमड़ीवाल, कुदूर, राकसमेटा, बेड़मा, मुडीपदर की ओर गस्त सर्चिंग किया गया। इस दौरान ग्राम तुमड़ीवाल, बेड़मा, आलवाड़ क्षेत्र में पूर्वी बस्तर डिविजन के सक्रिय 5 जन मिलिशिया सदस्यों को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। पकड़ा गए भनपुरी एरिया कमेटी में सक्रिय जनमिलिशिया सदस्य में रामधर पिता मनाय नाग (28) निवासी तुमड़ीवाल स्कूलपारा, जयसिंह नाग पिता दशानाग (27) निवासी तुमड़ीवाल कोटवारपारा, नीलधर यादव पिता श्यामलाल (21) निवासी बेड़मा डेकपारा, सुकमन कश्यप पिता मनीराम कश्यप (26) निवासी बेड़मा और साहू कश्यप पिता पाहडे कश्यप (25) निवासी आलवाड़ थाना मर्दापाल शामिल है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, ये नक्सली बड़े नक्सलियों के सम्पर्क में थे और वर्ष 2016 के सितंबर में हुए हांदापाल पुलिस नक्सली मुठभेड में शामिल रहे। इसके अलावा क्षेत्र में आए दिन सभा आयोजन कर पुलिस और सरकार के विरूद्ध प्रचार-प्रसार कर नक्सली संगठन को मजबूत करने जैसा कार्य किया करते थे। इतना ही नहीं क्षेत्र में मुठभेड़ के दौरान मृत नक्सली के परिजनो को मुठभेड़ के संबंध मे गलत अफवाह फैलाकर फर्जी मुठभेड़ बताकर परिवारजनों और ग्रामिणों को बरगलाने के लिए ये सभा का आयोजन भी किया करते थे। अब पुलिस इनके निशानदेही पर और भी बड़े नक्सलियों तक पहुंचने की तैयारी कर रही है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it