Top
Begin typing your search above and press return to search.

अफगानिस्तान में घर की छत गिरने से पांच मरे

अफगानिस्तान के पूर्वी नानगरहार प्रांत में घर की छत गिरने से एक महिला और उसके चार बच्चों सहित पांच लोगों की मौत हो गयी और अन्य तीन घायल हो गए

अफगानिस्तान में घर की छत गिरने से पांच मरे
X

जलालाबाद । अफगानिस्तान के पूर्वी नानगरहार प्रांत में घर की छत गिरने से एक महिला और उसके चार बच्चों सहित पांच लोगों की मौत हो गयी और अन्य तीन घायल हो गए।

स्थानीय सरकार के प्रवक्ता अताहुल्लह खोगयानी ने सोमवार को यह जानकारी दी। खोगयानी ने शिन्हुआ को बताया कि यह घटना रविवार शाम को कोट जिले के जुई इलाके में हुई। उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायलों को प्रांतीय अस्पताल में भर्ती किया गया है। प्रवक्ता ने बताया कि हाल में हुई भारी बारिश के कारण घर की छत बहुत गीली हो गयी थी और यह दुखद घटना घटी।

अफगानिस्तान में अधिकतर घरों की छत गिरने की घटना अक्सर होती रहती है और क्योंकि यहां अधिकांश घर और दुकानें मिट्टी और लकड़ियों की खपच्चियों से बनाये जाते है। जिससे भारी बारिश होने से छत गिर जाती है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it